अध्यात्म

बड़े इंवेस्टमेंट और खरीदारी के लिए सबसे शुभ होता है यह समय, जानिए 2026 में कब-कब पड़ेगा पुष्य नक्षत्र

Pushya Nakshatra 2026 Dates: पुष्य नक्षत्र को ज्योतिष में बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस नक्षत्र में किए गए कार्य लंबे समय तक चलते हैं। इस नक्षत्र में खरीदारी, इंवेस्टमेंट या किसी नए बिजनेस की शुरुआत करना शुभ माना गया है। आइए जानते हैं कि साल 2026 में पुष्य नक्षत्र कब-कब पड़ेगा?

Image

पुष्य नक्षत्र कब है?

Pushya Nakshatra 2026 Dates: पुष्य नक्षत्र वैदिक ज्योतिष का सबसे शुभ और पवित्र नक्षत्र माना जाता है। इसे ‘नक्षत्रों का राजा’ भी कहा जाता है, क्योंकि इस नक्षत्र में किए गए कामों का फल लंबे समय तक अच्छा मिलता है। शादी को छोड़कर लगभग हर तरह के शुभ कार्य जैसे खरीदारी, निवेश, नया बिजनेस शुरू करना, वाहन या प्रॉपर्टी लेना इस नक्षत्र में बेहद शुभ माना जाता है।

साल 2026 में भी पुष्य नक्षत्र कई बार पड़ेगा और हर बार इसका अलग महत्व रहेगा। खास बात यह है कि जब पुष्य नक्षत्र रविवार या गुरुवार को पड़ता है, तब यह रवि पुष्य और गुरु पुष्य योग बनाता है, जो बहुत ही शुभ और दुर्लभ माने जाते हैं। आइए जानते हैं कि साल 2026 में पुष्य नक्षत्र कब-कब पड़ेगा।

2026 में पुष्य नक्षत्र की तारीख और समय

  • 4 जनवरी 2026 – दोपहर 03:10 तक
  • 1 फरवरी 2026 – सुबह 01:33 तक
  • 28 फरवरी 2026 – सुबह 09:34 तक
  • 27 मार्च 2026 – दोपहर 03:23 तक
  • 23 अप्रैल 2026 – शाम 08:56 तक
  • 21 मई 2026 – सुबह 04:11 तक
  • 17 जून 2026 – दोपहर 01:36 तक
  • 15 जुलाई 2026 – रात 12:09 तक
  • 11 अगस्त 2026 – सुबह 10:08 तक
  • 7 सितंबर 2026 – शाम 06:13 तक
  • 5 अक्टूबर 2026 – रात 12:13 तक
  • 28 नवंबर 2026 – दोपहर 12:49 तक
  • 25 दिसंबर 2026 – रात 10:49 तक

शनि के स्वामित्व वाला है ये नक्षत्र

पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में 8वां नक्षत्र है, जिसका स्वामी ग्रह शनि होता है और इसका संबंध गुरु (बृहस्पति) के गुणों से भी माना जाता है। यही वजह है कि यह नक्षत्र स्थिरता, सफलता और शुभ फल देने वाला माना जाता है। इस नक्षत्र का प्रतीक ‘गाय का थन’ है, जो पोषण और समृद्धि को दर्शाता है। इसका मतलब है कि इस समय शुरू किया गया काम धीरे-धीरे बढ़ता है और स्थायी सफलता देता है।

पुष्य नक्षत्र में इन कामों को करना माना जाता है शुभ

पुष्य नक्षत्र को ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना गया है। यह ऐसा नक्षत्र है जिसमें अधिकतर कार्य बिना मुहूर्त देखे भी किए जा सकते हैं। इस दौरान आप सोना, चांदी या प्रॉपर्टी खरीदना, नया बिजनेस शुरू करना, निवेश करना,नौकरी जॉइन करना, किसी महत्वपूर्ण काम की शुरुआत करना आदि कार्य कर सकते हैं।

हालांकि, एक बात का ध्यान रखना जरूरी है कि इस नक्षत्र में शादी या विवाह से जुड़े कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा यह लगभग हर काम के लिए अच्छा माना जाता है। बाकी इस दिन आप कोई भी नया काम शुरू कर सकते हैं, क्योंकि यह सफलता देने वाला समय होता है। खासकर फाइनेंशियल फैसले लेना इस दिन लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक काम करने से भी अच्छा फल मिलता है।

किन चीजों से बचना चाहिए

पुष्य नक्षत्र बहुत शुभ होता है, लेकिन कुछ काम इससे अलग रखे गए हैं। इनमें विवाह या सगाई, प्रेम संबंधों की शुरुआत, जल्दबाजी में बड़ा फैसला लेना नहीं करना चाहिए।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article