अध्यात्म

Purnima In Feb 2024: फरवरी में पड़ेगी माघ पूर्णिमा, जानिए इसकी तिथि, मुहूर्त और महत्व

Purnima In Feb 2024: फरवरी में माघ पूर्णिमा पड़ेगी। इस पूर्णिमा पर स्नान, दान और जप बहुत पुण्य फलदायी माना जाता है। जानिए फरवरी में पूर्णिमा की तिथि क्या है।

Image

Purnima In Feb 2024

Purnima In Feb 2024: माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को माघ पूर्णिमा कहते हैं। धार्मिक दृष्टि से इस पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। तीर्थराज प्रयाग में कल्पवास करके त्रिवेणी स्नान करने का ये आखिरी दिन होता है। मान्यता है इस पूर्णिमा तिथि पर गंगा स्नान करने से समस्य मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। इस दिन भगवान विष्णु का पूजन किया जाता है। कई लोग माघ पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा भी कराते हैं। जानिए माघ पूर्णिमा की तिथि और मुहूर्त।

Magh Purnima 2024 Date And Time (माघ पूर्णिमा 2024 की तिथि व मुहूर्त)

माघ पूर्णिमा- 25 फरवरी 2024

पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ - 23 फरवरी 2024 को 03:33 PM बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त - 24 फरवरी 2024 को 05:59 PM बजे

Magh Purnima Ka Mahatva In Hindi (माघ पूर्णिमा का महत्व)

माघ पूर्णिमा को माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। धर्म ग्रन्थों में माघ पूर्णिमा में पवित्र स्नान और तप करने की काफी महिमा बताई गई है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालु गंगा, यमुना और सरस्वती नदी के संगम स्थल त्रिवेणी पर पवित्र स्नान और दान-दक्षिणा आदि धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। मान्यता है इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से समस्त पापों से छुटकारा मिलने के साथ सभी मनोकामनाएं भी पूर्ण हो जाती हैं।

Magh Purnima Puja Vidhi In Hindi (माघ पूर्णिमा पूजा विधि)

माघ पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व किसी पवित्र नदी या जलाशय में स्नान करना चाहिए। स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य जरूर दें। इसके बाद भगवान विष्णु की पूजा करनी चाहिए। दोपहर में गरीब व्यक्ति और ब्राह्मणों को भोजन कराकर दान-दक्षिणा जरूर दें। इस दिन काले तिल के दान का सबसे ज्यादा महत्व माना जाता है। मान्यता है इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article