Purnima 2025 Date List: साल 2025 में कब- कब पड़ेगी पूर्णिमा तिथि, यहां नोट करें सारी तिथियां और महत्व

Purnima 2025 Date List: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये तिथि दान पुण्य के लिए बहुत ही खास मानी जाती है। आइए जानते हैं कि साल 2025 में पूर्णिमा तिथि कब- कब पड़ेगी। यहां नोट करें पूर्णिमा की सारी तिथियां।

Purnima 2025 Date List: पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा स्नान और दान करने लिए बहुत ही उत्तम माना जाती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होते हैं। इस दिन माता लक्ष्मी और चंद्रमा की विशेष पूजा की जाती है। पूर्णिमा तिथि हर महीने में पड़ती है और हर महीने की पूर्णिमा तिथि बहुत ही खास मानी जाती है। पूर्णिमा तिथि महीने की शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि मानी जाती है। इसके बाद से अगले महीने की शुरुआत होती है। पूर्णिमा तिथि का आयुर्वेदिक महत्व है। इस दिन मन, शरीर और आत्मा के संतुलन बनाने के लिए उचित माना जाता है। आइए जानें कि साल 2025 की सारी पूर्णिमा तिथियां।

Purnima 2025 Date List (2025 पूर्णिमा तिथि लिस्ट)

13 जनवरी 2025पौष पूर्णिमा व्रत
12 फरवरी 2025माघ पूर्णिमा व्रत
14 मार्च 2025 फाल्गुन पूर्णिमा व्रत
12 अप्रैल 2025चैत्र पूर्णिमा व्रत
12 मई 2025वैशाख पूर्णिमा व्रत
11 जून 2025ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत
10 जुलाई 2025आषाढ़ पूर्णिमा व्रत
09 अगस्त 2025श्रावण पूर्णिमा व्रत
07 सितंबर 2025भाद्रपद पूर्णिमा व्रत
07 अक्तूबर 2025अश्विन पूर्णिमा व्रत
05 नवंबर 2025कार्तिक पूर्णिमा व्रत
04 दिसंबर 2025मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

Purnima Ka Mahatav (पूर्णिमा का महत्व)

पूर्णिमा का धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही महत्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तिथि पर दान करने से दान करने का दौगुना फल प्राप्त होता है। इसके साथ ही इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से लक्ष्मी जी की कृपा प्राप्त होती है और चंद्रमा की पूजा करने से चंद्र दोष से मुक्ति मिलती है। पूर्णिमा के दिन चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल बहुत ही बढ़ जाता है, इसलिए चंद्रमा की पूजा इस दिन करना बहुत लाभकारी होता है। इस दिन शाम के समय में चंद्रमा को खीर का भोग लगाकर ग्रहण करना चाहिए। ऐसा करने से बहुत सारे रोगों से भी मुक्ति मिलती है।

End of Feed