अध्यात्म

Purnima 2024 List: पूर्णिमा 2024 में कब-कब पड़ेगी, यहां चेक करें जनवरी से दिसंबर तक की सभी तारीखें

Purnima 2024 List In Hindi: हिंदू पंचांग अनुसार पूर्णिमा प्रत्येक महीने के शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को कहते हैं। इसे पौर्णिमी या पूर्णमासी नाम से भी जाना जाता है। इस दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। जानिए 2024 में पूर्णिमा कब-कब है।

Image

Purnima 2024 List In Hindi

Purnima 2024 List In Hindi (पूर्णिमा 2024 लिस्ट): पूर्णिमा हिंदू कैलेंडर की एक महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है जो हर महीने में एक बार पड़ती है। पूर्णिमा को अलग-अलग जगहों पर भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है। कहीं इसे पौर्णिमी तो कहीं पूर्णमासी भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा अपने पूरे आकार में होता है। पू्र्णिमा के दिन स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं और भगवान सत्यनारायण की पूजा करते हैं। इस दिन पूर्वजों की आत्मा की शांति के उपाय करने का भी उत्तम माना जाता है। अब जानिए 2024 में पूर्णिमा कब-कब पड़ेगी।

भविष्य पुराण के अनुसार पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थस्थान पर जाकर स्नान करने से सारे पाप नष्ट हो जाते हैं। लेकिन जो लोग तीर्थस्थल पर नहीं जा सकते हैं उन्हें घर पर ही नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लेना चाहिए। पूर्णिमा के जिन स्नान के बाद पितरों का तर्पण जरूर करना चाहिए।

Purnima 2024 List In Hindi (पूर्णिमा लिस्ट 2024)

25 जनवरी 2024, गुरुवार- पौष पूर्णिमा व्रत

24 फरवरी 2024, शनिवार- माघ पूर्णिमा व्रत

25 मार्च 2024, सोमवार- फाल्गुन पूर्णिमा व्रत

23 अप्रैल 2024, मंगलवार- चैत्र पूर्णिमा व्रत

23 मई 2024, गुरुवार- वैशाख पूर्णिमा व्रत

22 जून 2024, शनिवार- ज्येष्ठ पूर्णिमा व्रत

21 जुलाई 2024, रविवार- आषाढ़ पूर्णिमा व्रत

19 अगस्त 2024, सोमवार- श्रावण पूर्णिमा व्रत

18 सितंबर 2024, बुधवार- भाद्रपद पूर्णिमा व्रत

17 अक्टूबर 2024, गुरुवार-अश्विन पूर्णिमा व्रत

15 नवंबर 2024, शुक्रवार- कार्तिक पूर्णिमा व्रत

15 दिसंबर 2024, रविवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत

Purnima Puja Vidhi In Hindi (पूर्णिमा पूजा विधि)

पूर्णिमा के दिन प्रातः काल सूर्योदय से पहले उठकर नदी स्नान करना चाहिए। अगर नदी में स्नान कर पाना संभव न हो तब नहाने के पानी में ही गंगाजल मिलाकर स्नान करना चाहिए। मान्यता है इससे सभी पापों का नाश हो जाता है। इस दिन कई लोग व्रत भी रखते हैं। पूर्णिमा उपवास सूर्योदय से शुरू होता है और चंद्र दर्शन के साथ समाप्त होता है। कहते हैं जो व्यक्ति पूरे विश्वास और श्रद्धा से इस व्रत को करता है उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article