अध्यात्म

ये सुनहरा रत्न 30 दिनों के अंदर दिखा देता है अपना कमाल, इन राशियों को करता है सूट

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Jun 8, 2023, 04:53 PM IST

Pukhraj Stone Benefits In Hindi: इस रत्न को धारण करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। ज्योतिष अनुसार ये रत्न 30 दिनों के अंदर अपना कमाल दिखाने लगता है। जानिए किन राशि वालों के लिए होता है शुभ।

Image

ये चमत्कारी रत्न बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है

Pukhraj Stone Benefits In Hindi: ज्योतिष में रत्नों का विशेष महत्व माना जाता है। रत्न ग्रहों को मजबूत करने का काम करते हैं। आज हम बात करेंगे एक ऐसे सुनहरे रत्न के बारे में जिसकी कीमत भले ही थोड़ी ज्यादा हो लेकिन अगर ये सूट कर जाए तो आपको मालामाल बना सकता है। इसलिए कई लोग इस रत्न को धारण करते हैं। हम बात कर रहे हैं पुखराज रत्न के बारे में। जो बृहस्पति ग्रह को मजबूत करता है। अगर ये रत्न सूट कर जाए तो आपकी किस्मत पलट सकता है। जानिए पुखराज रत्न के फायदे और इसे धारण करने की विधि।

पुखराज रत्न के फायदे

इस रत्न को धारण करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। ये व्यक्ति की निर्णय लेने की क्षमता में सुधार करता है। जीवन में सकारात्मकता लाता है। वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर करता है। करियर में सफलता दिलाता है। इसे धारण करने से व्यक्ति तमाम सुखों को पाता है।

पुखराज रत्न किन्हें करना चाहिए धारण

पुखराज पत्न मेष, सिंह, धनु, वृश्चिक और मीन राशि वाले धारण कर सकते हैं। लेकिन विशेष तौर पर ये रत्न धनु और मीन वालों के लिए शुभ फलदायी साबित होता है। क्योंकि बृहस्पति देव इन राशियों के स्वामी हैं। अगर इन राशियों के लोग इस रत्न को धारण करते हैं तो इनके जीवन में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं रहती।

किन राशियों को नहीं पहनना चाहिए

वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि के लोगों को पुखराज धारण करने से बचना चाहिए। अगर आप इस रत्न को धारण करना चाहते हैं तो किसी रत्न विशेषज्ञ ज्योतिष की सलाह जरूर ले लें।

पुखराज धारण करने की विधि

पुखराज शरीर के वजन के हिसाब से लेना चाहिए। जैसे अगर किसी व्यक्ति का वजन 70 किलो है तो उसे 7.5 रत्ती पुखराज धारण करना चाहिए। इस रत्न को सोने या तांबे की अंगूठी में जड़वाकर शुक्ल पक्ष के गुरुवार के दिन धारण करना चाहिए। पुखराज पहनने से पहले इसे शुद्ध जरूर कर लें।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article