Sakat Chauth Vrat In Pregnancy: हर साल सकट चौथ का व्रत माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को रखा जाता है। इस बार ये खास दिन आज यानी 6 जनवरी के दिन पड़ा है। अगर आप प्रेग्नेंट हैं तो यहां से जान सकती हैं कि आपको सकट चौथ पर क्या खाना है और क्या नहीं। साथ ही यहां पीरियड के दौरान सकट चौथ का व्रत कैसे करना है, इसकी जानकारी भी दी गई है।
क्या प्रेग्नेंसी में सकट चौथ का व्रत कर सकते हैं?
हां, प्रेग्नेंट में भी सकट चौथ का व्रत रखा जा सकता है। हर प्रेग्नेंसी अलग होती है। अगर कमजोरी, लो बीपी, शुगर, उलटी, चक्कर या कोई जटिलता है, तो निर्जला या सख्त व्रत न रखें। लेकिन अगर कोई दिक्कत नहीं है तो डॉक्टर की सलाह लेकर व्रत रखा जा सकता है।
सकट चौथ व्रत में पानी पी सकते हैं?
वैसे तो सकट चौथ व्रत में पानी नहीं पिया जाता है क्योंकि ये व्रत निर्जला रखा जाता है। लेकिन गर्भवती महिलाओं के लिए पूरे दिन बिना जल के रह पाना संभव नहीं होता वो सकट की पूजा के बाद एक बार पानी या चाय पी लेती हैं। लेकिन जो महिलाएं पूरी तरह से स्वस्थ हैं उन्हें ये व्रत निर्जला ही रखना चाहिए।
सकट चौथ व्रत में चाय-कॉफी ले सकते हैं?
स्वस्थ महिलाओं को सकट चौथ व्रत में न तो कुछ खाना चाहिए और न ही पीना चाहिए। लेकिन प्रेग्नेंट महिलाएं चाय-कॉफी का सेवन कर सकती हैं। बाकी महिलाएं चाय-कॉफी का सेवन चांद को अर्घ्य देने के बाद कर सकती हैं।
