अध्यात्म

Pradosh Vrat March 2024: इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत, यहां जानिए डेट और शुभ मुहूर्त

Pradosh Vrat March 2024: प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित व्रत है। इस दिन शिव की उपासना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। यह व्रत हर महीने की कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथइ के दिन रखा जाता है। ऐसे में आइए जानें कब है मार्च महीने का आखिरी प्रदोष व्रत।

Image

Pradosh Vrat March 2024

Pradosh Vrat March 2024: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत काफी महत्व है। हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रियोदशी तिथि भगवान भोलेनाथ को समर्पित होती है। इसी दिन प्रदोष व्रत भी किया जाता है। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष काल में शिव की पूजा- अर्चना की जाती है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष का व्रत करने से साधक की सारी मनोकामना पूरी होती है। इसके साथ ही घर में सुख, समृद्धि भी आती है। ऐसे में आइए जानें इस साल मार्च महीने का आखिरी प्रदोष व्रत कब किया जाएगा और इसके बारे में सारी जानकारी।

Pradosh Vrat March 2024 (प्रदोष व्रत मार्च डेट 2024)

फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की त्रियोदशी तिथि 22 मार्च 2024 को पड़ रही है। इस दिन ही मार्च महीने का आखिरी प्रदोष व्रत रखा जाएगा। ये व्रत 22 मार्च को सुबह 4 बजकर 44 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 23 मार्च को सुबह 7 बजे समाप्त होगा।

मार्च प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2024 (March Pradosh Vrat Shubh Muhurat 2024)

मार्च महीने का आखिरी प्रदोष व्रत 22 मार्च को रखा जाएगा। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम में 6 बजकर 34 मिनट से लेकर रात के 8 बजकर 55 मिनट कर रहने वाला है। इस दिन रवि पुष्य योग का भी निर्माण हो रहा है जो 23 मार्च को सुबह 4 बजे शुरू होगा और 6 बजकर 21 मिनट पर समाप्त होगा।

प्रदोष व्रत के नियम (Pradosh Vrat Niyam)

  • इस दिन सुबह स्नान आदि के बाद व्रती भगवान शिव का ध्यान कर व्रत का संकल्प लें।
  • उसके बाद चौकी पर शिव परिवार की प्रतिमा स्थापित करें।
  • इस दिन गाय के घी से दीपक जलाएं।
  • उसके बाद शिव जी को बेलपत्र, भांग धतूरा चढ़ाएं।
  • इस दिन खीर का भोग लगाएं और आरती चालीसा का पाठ करें।

शुक्र प्रदोष व्रत महत्व (Shukar Pradosh Vrat Importance)

प्रदोष व्रत के दिन शिव जी की विधिवत पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इस दिन का व्रत रखने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। ऐसी मान्यता है कि प्रदोष व्रत रखने से रोग, दोष से मुक्ति मिलती है। इस दिन का व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी किया जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article