आज या कल, कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानिए सही डेट, पूजा विधि और प्रदोष काल समेत पूरी जानकारी

Pradosh Vrat Date 2026: अप्रैल 2026 में प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा, इसकी तिथि को लेकर थोड़ा सा संशय व्याप्त है। आइए जानते हैं कि आज या कल अप्रैल कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत?

Pradosh Vrat Date 2026: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है और इसे बहुत ही फलदायी व्रत माना जाता है। हर महीने के शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को यह व्रत रखा जाता है। अप्रैल 2026 में पड़ने वाला पहला प्रदोष व्रत खास माना जा रहा है, क्योंकि इसे बुध प्रदोष के रूप में रखा जाएगा। ऐसे में लोगों के मन में यह सवाल है कि व्रत आज रखा जाएगा या कल रखा जाएगा?

Pradosh Vrat Date 2026 प्रदोष व्रत किस दिन है

प्रदोष व्रत किस दिन है

कब रखा जाएगा प्रदोष व्रत (Pradosh Vrat Kab Rakha Jayega)

प्रदोष व्रत 15 अप्रैल 2026, बुधवार को रखा जाएगा। इस कारण यह बुध प्रदोष व्रत होगा, जो बुद्धि, वाणी और व्यापार से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभदायक माना जाता है। पंचांग के अनुसार वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 14 अप्रैल की देर रात 12 बजकर 12 मिनट से शुरू होगी और 15 अप्रैल की रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। प्रदोष व्रत हमेशा उस दिन रखा जाता है, जिस दिन प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के समय त्रयोदशी तिथि विद्यमान होती है।

End of Feed