Pradosh Vrat 2024 Date: हर माह कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष को त्रयोदशी मनाई जाती है। प्रत्येक पक्ष की त्रयोदशी व्रत को प्रदोष व्रत कहा जाता है। सूर्यास्त के बाद और अंधेरा होने से पहले के समय को प्रदोष काल कहा जाता है। इस व्रत में भगवान शिव की पूजा की जाती ऐसा माना जाता है कि सच्चे मन से व्रत करने से व्यक्ति को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। इस दिन प्रदोष काल में शिव जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से उत्तम फल की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं क्या इस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत और क्या है इसका महत्व।
Pradosh Vrat 2024 Date (प्रदोष व्रत डेट 2024)
मार्च महीने में शुक्ल प्रदोष का दूसरा व्रत 22 मार्च 2024 को रखा जाएगा। इस दिन भगवान शंकर माता पार्वती की पूजा पूरे विधि- विधान से की जाती है।मार्च प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2024 (Pradosh Vrat Shubh Muhurat 2024)
- फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तिथि प्रारंभ 22 मार्च 2024 को प्रातः 04:44 बजे होगा।
- फाल्गुन शुक्ल त्रयोदशी तिथि समाप्त 23 मार्च 2024 07:17 को बजे होगा।
