अध्यात्म

Pradosh Vrat 2023: जानें कब है साल का आखिरी प्रदोष व्रत, किस विधि से करें पूजा

प्रदोष व्रत डेट 2023 (Pradosh Vrat 2023): हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। हर महीने में 2 बार यानी शुक्ल और कृष्ण पक्ष में प्रदोष व्रत किया जाता है। माना गया है कि जो साधक पूरे विधि-विधान से प्रदोष व्रत करता है उसे महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा विधि के बारे में।

Image

Pradosh Vrat 2023

प्रदोष व्रत डेट 2023 (Pradosh Vrat 2023): हर महीने की त्रयोदशी के दिन प्रदोष व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान शिव की प्रदोष काल में पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन प्रदोष काल में पूजा करने से साधक की सारी इच्छाओं की पूर्ति होती है। इस बार साल 2023 का आखिरी प्रदोष व्रत 24 दिसंबर 2023 को रखा जाएगा। इस कारण इसे रवि प्रदोष व्रत के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा किस विधि से करनी चाहिए।

प्रदोष व्रत शुभ मुहूर्त 2023 ( Pradosh Vrat Shubh Muhurat 2023)

इस साल मार्गशीर्ष माह की शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि की 24 दिसंबर को है। इस तिथि की शुरुआत 24 दिसंबर को सुबह 6 बजकर 24 मिनट पर होगी। इसके साथ ही इसका समापन 25 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा। प्रदोष व्रत के दिन प्रदोष यानि शाम के समय ही पूजा की जाती है। ऐसे में 24 दिसंबर रविवार के दिन प्रदोष व्रत की पूजा की जाएगी। इस दिन शाम के समय 5 बजकर 30 मिनट पर पूजा का शुभ समय होगा।

प्रदोष व्रत विधि (Pradosh Vrat Puja Vidhi)

प्रदोष व्रत के दिन सुबह जल्दी उठें और स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें। यदि संभव हो तो बहुत जल्दी निर्णय लें। मंदिर की अच्छी तरह से सफाई करने के बाद दीपक जलाएं। प्रदोष व्रत की पूजा प्रदोष काल यानी प्रदोष काल में करने की परंपरा है। गोधूलि बेला में भगवान भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करें।

इसके बाद बिल्वपत्र, शमी के फूल, धतूरा आदि चढ़ाएं। इस दिन भगवान शिव के साथ- साथ माता पार्वती और भगवान गणेश की भी पूजा करनी चाहिए। भगवान शिव को दही और घी अर्पित करें। इस खास दिन पर शिव के मंत्रों का जाप करें। पूजा के अंत में सपरिवार शिव आरती करें और सभी को प्रसाद वितरित करें।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article