Pradosh Vrat Puja Time 24 December 2023: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। ये व्रत प्रत्येक महीने की त्रयोदशी तिथि को पड़ता है। इसलिए ही इसे त्रयोदशी व्रत भी कहते हैं। इस साल का आखिरी प्रदोष व्रत 24 दिसंबर को क्रिसमस से एक दिन पहले पड़ेगा। इसके बाद अगला प्रदोष व्रत 9 जनवरी 2024 (Pradosh Vrat 2024) को पड़ेगा। कहते हैं जो भी व्यक्ति सच्चे मन से प्रदोष व्रत रखता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। जानिए प्रदोष व्रत की पूजा विधि, महत्व और मुहूर्त।
Pradosh Kab Hai December 2023
प्रदोष व्रत हर महीने में दो बार पड़ता है। इस तरह से एक साल में कुल 24 या 25 प्रदोष व्रत पड़ते हैं। इस व्रत को करने से भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी विशेष कृपा प्राप्त होती है। साथ ही इस व्रत को करने वाले व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की भी प्राप्ति होती है। दक्षिण भारत में त्रयोदशी व्रत को प्रदोषम के नाम से जाना जाता है। (यहां पढें- रवि प्रदोष व्रत कथा)
प्रदोष व्रत पूजा समय 2023 (Pradosh Vrat Puja Time Today 2023)
पंचांग अनुसार प्रदोष व्रत 24 दिसंबर 2023 को पड़ रहा है। त्रयोदशी तिथि 24 दिसंबर की सुबह 6 बजकर 24 मिनट से 25 दिसंबर की सुबह 5 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। वहीं प्रदोष व्रत की पूजा शाम में प्रदोष काल के समय की जाएगी। आज प्रदोष व्रत पूजा का समय शाम 5 बजकर 30 मिनट से शुरू होकर शाम 7 बजे तक रहेगा।
प्रदोष व्रत की पूजा कैसे करें (Pradosh Vrat Puja Vidhi)
प्रदोष व्रत निर्जला रहा जाता है। व्रत करने वाले व्यक्ति को सुबह-सुबह बेल पत्र, गंगा जल, अक्षत, धूप से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करनी चाहिए। फिर शाम के समय में भी इसी विधि से भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। साथ ही प्रदोष व्रत की कथा भी पढ़नी चाहिए।
