अयोध्या में पीएम मोदी ने किए मां अन्नपूर्णा के दर्शन, जानें मां अन्नपूर्णा कौन हैं, किसका रूप मानी जाती हैं

Maa Annapurna devi kaun hain: मां अन्नपूर्णा हिंदू धर्म में भोजन और पोषण की देवी मानी जाती हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, मां अन्नपूर्णा पूरे ब्रह्मांड का भरण-पोषण करती हैं। अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां अन्नपूर्णा के मंदिर के दर्शन भी किए। यहां जानें कौन हैं मां अन्नपूर्णा और यह देवी का कौन सा रूप मानी जाती हैं।

Maa Annapurna devi kaun hain: अन्नपूर्णा का अर्थ है 'अन्न से पूर्ण' या 'भोजन से युक्त'। मां अन्नपूर्णा हिंदू धर्म में भोजन और पोषण की देवी हैं। इन्हें माता पार्वती का रूप माना जाता है और ये भगवान शिव की पत्नी हैं। भोजन और समृद्धि की देवी के रूप में मां अन्नपूर्णा को शारीरिक और आध्यात्मिक पोषण प्रदान करने वाली देवी माना जाता है। हिंदू मान्यताओं के अनुसार मां अन्नपूर्णा का आशीर्वाद हर घर में खुशहाली और भोजन लाता है। अयोध्या में राम मंदिर ध्वजारोहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां अन्नपूर्णा के मंदिर के दर्शन किए हैं।

पीएम मोदी ने किए मां अन्नपूर्णा के दर्शन

पीएम मोदी ने किए मां अन्नपूर्णा के दर्शन

मां अन्नपूर्णा की पूजा क्यों की जाती है

भक्त इनकी पूजा करते हैं ताकि घर में कभी खाने की कमी ना हो और सभी स्वस्थ रहें। मान्यता के अनुसार एक बार जब पूरी दुनिया में अकाल पड़ा और लोगों के पास खाने के लिए कुछ भी नहीं था, तब मां अन्नपूर्णा ने सबको अन्न दिया और लोगों की जान बचाई। उन्होंने सभी को भोजन देकर जीवन को बनाए रखा।

End of Feed