श्री सत्य साई बाबा कौन हैं जिनके शताब्दी समारोह में शामिल हुए पीएम मोदी, सचिन तेंदुलकर के भी रहे हैं आध्यात्मिक गुरु

Sathya Sai Baba : आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा एक ऐसे संत थे, जिन्होंने न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरे विश्व में अपने प्रेम, सेवा और एकता के संदेश से लाखों लोगों को प्रभावित किया। आज प्रधानमंत्री मोदी अपने आंध्र प्रदेश दौरे पर उनके आश्रम पहुंचे। आइए जानते हैं बाबा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातें जो भारत के महान क्रिकेटर सचित तेंदुलकर के गुरु भी रहे हैं।

Sathya Sai Baba : आंध्र प्रदेश के छोटे गांव पुट्टापर्थी में जन्मे सत्य साईं बाबा की जन्म शताब्दी 23 नवंबर को मनाई जाएगी। उनका आश्रम जिसे प्रशांति निलयम के नाम से जाना जाता है, जो कि पुट्टापर्थी में ही मौजूद है। यह आश्रम उनके प्रति आस्था रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक आध्यात्मिक और सेवा केंद्र बन गया। सत्य साईं बाबा के जन्म शताब्दी कार्यक्रम में आज प्रधानमंत्री मोदी सुबह 10 बजे उनके आश्रम पहुंचेंगे। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू भी इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ रहेंगे। मोदी इस दौरान बाबा की महासमाधि पर जाएंगे।

Sathya Sai Baba

कौन हैं सत्य साईं बाबा?

कौन हैं पुट्टापर्थी के श्री सत्य साई बाबा

सत्य साईं बाबा (1926–2011) भारत के एक प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु, समाजसेवी और साईं आंदोलन के प्रमुख व्यक्तित्व थे। उनका जन्म 23 नवंबर 1926 को आंध्र प्रदेश के पुट्टापर्थी (जिला अनंतपुर) में हुआ था। उनका मूल नाम सत्यनारायण राजू था। कम उम्र में ही उन्हें असाधारण आध्यात्मिक क्षमताओं वाला माना जाने लगा और 14 वर्ष की उम्र में उन्होंने घोषणा की कि वे शिर्डी साईं बाबा के पुनर्जन्म हैं।

End of Feed