Pitru Paksha Shradh 2023 Start And End Date (पितृ पक्ष 2023 कब से शुरू है): पितृ पक्ष या श्राद्ध सनातन धर्म के लोगों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। ये 16 दिनों की वो अवधि होती है जब हिंदू धर्म के लोग अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के उपाय करते हैं। पितृ पक्ष पितरों के श्राद्ध और तर्पण कार्य के लिए बेहद उत्तम माना जाता है। ये आश्विन माह के कृष्ण पक्ष से आरंभ होता है और इसका समापन आश्विन अमावस्या पर होता है। जानिए इस साल पितृ पक्ष कब से लग रहा है (2023 Mein Pitru Paksha Kab Shuru Ho Rha Hai)।
Pitru Paksha Shradh 2023 Start And End Date In Hindi
Pitru Paksha Sharad 2023 Start And End Date (पितृ पक्ष प्रारंभ और समापन समय 2023)
2023 में पितृ पक्ष 29 सितंबर शुक्रवार के दिन से शुरू होगा जिसकी समाप्ति 14 अक्टूबर शनिवार के दिन होगी। 29 सितंबर को पूर्णिमा श्राद्ध पड़ेगा। वहीं 14 अक्टूबर को सर्वपित्रू अमावस्या रहेगी।
Pitru Paksha 2023 Shradh Dates (पितृ पक्ष 2023 श्राद्ध की तिथियां)
| श्राद्ध | तारीख | दिन | तिथि |
| पूर्णिमा श्राद्ध | 29 सितम्बर 2023 | शुक्रवार | शुक्ल पूर्णिमा |
| प्रतिपदा श्राद्ध | 29 सितम्बर 2023 | शुक्रवार | आश्विन, कृष्ण प्रतिपदा |
| द्वितीया श्राद्ध | 30 सितम्बर 2023 | शनिवार | आश्विन, कृष्ण द्वितीया |
| तृतीया श्राद्ध | 01 अक्टूबर 2023 | रविवार | आश्विन, कृष्ण तृतीया |
| चतुर्थी श्राद्ध | 02 अक्टूबर 2023 | सोमवार | आश्विन, कृष्ण चतुर्थी |
| पञ्चमी श्राद्ध | 03 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | आश्विन, कृष्ण पञ्चमी |
| षष्ठी श्राद्ध | 04 अक्टूबर 2023 | बुधवार | आश्विन, कृष्ण षष्ठी |
| सप्तमी श्राद्ध | 05 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | आश्विन, कृष्ण सप्तमी |
| अष्टमी श्राद्ध | 06 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | आश्विन, कृष्ण अष्टमी |
| नवमी श्राद्ध | 07 अक्टूबर 2023 | शनिवार | आश्विन, कृष्ण नवमी |
| दशमी श्राद्ध | 08 अक्टूबर 2023 | रविवार | आश्विन, कृष्ण दशमी |
| एकादशी श्राद्ध | 09 अक्टूबर 2023 | सोमवार | आश्विन, कृष्ण एकादशी |
| मघा श्राद्ध | 10 अक्टूबर 2023 | मंगलवार | आश्विन, मघा नक्षत्र |
| द्वादशी श्राद्ध | 11 अक्टूबर 2023 | बुधवार | आश्विन, कृष्ण द्वादशी |
| त्रयोदशी श्राद्ध | 12 अक्टूबर 2023 | गुरुवार | आश्विन, कृष्ण त्रयोदशी |
| चतुर्दशी श्राद्ध | 13 अक्टूबर 2023 | शुक्रवार | आश्विन, कृष्ण चतुर्दशी |
| सर्वपित्रू अमावस्या | 14 अक्टूबर 2023 | शनिवार | आश्विन, कृष्ण अमावस्या |
First Shradh 2023 Date And Time (2023 के पहले श्राद्ध की तारीख और समय)
2023 में पहला श्राद्ध 29 सितंबर दिन शुक्रवार को रखा जाएगा। कुतुप मूहूर्त 11:47 AM से 12:35 PM तक रहेगा। रौहिण मूहूर्त 12:35 PM से 01:23 PM तक रहेगा। अपराह्न काल 01:23 PM से 03:46 PM तक रहेगा। प्रतिपदा तिथि 29 सितंबर 2023 को 03:26 PM बजे शुरू होगी और इसकी समाप्ति 30 सितंबर 2023 को 12:21 PM पर होगी।
