Phulera Dooj 2024 Date: फूलेरा दूज का पर्व हर साल फाल्गुन माह की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल ये त्योहार 12 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन से ही मथुरा में होली के पर्व की शुरुआत हो जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार ये दिन विवाह के लिए उत्तम माना जाता है। इस दिन ही भगवान श्री कृष्ण ने और राधा रानी ने फूलो की होली खेली थी, इसलिए इस दिन ब्रज क्षेत्र में फूलो वाली होली खेली जाती है। इस दिन व्रत रखने की भी परंपरा है। फुलेरा दूज के दिन राधा रानी और भगवान श्री कृष्ण की पूजा का विधान है। ऐसे में आइए जानते हैं कब है फूलेरा दूज का पर्व और क्या है इसका महत्व।
Phulera Dooj 2024 Date (फूलेरा दूज डेट 2024)
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल फाल्गुन महीने की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि की शुरुआत 11 मार्च को सुबह 10 बजकर 44 मिनट हो रही है। इसका समापन 12 मार्च को सुबह 07:13 पर होगा। उदयातिथि के अनुसार ये व्रत 12 मार्च को रखा जाएगा।
राधा कृष्ण पूजा मुहूर्त - 12 मार्च को 9 बजकर 32 मिनट से दोपहर के 2 बजे तक होगा।
गोधूलि पूजा मुहूर्त- शाम को 6 बजे से लेकर शाम के 6 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।
Phulera Dooj Niyam (फूलेरा दूज नियम)
- इस दिन पूरे घर को रंगोली से सजाएं।
- उसके बाद भगवान कृष्ण और राधा रानी का भोग तैयार करें।
- इस दिन पोहा बनाकर भगवान को भोग लगाएं और सब में बांटे।
- इस दिन वृंदावन की गलियों में फूलों की बरसात होती है।
- इस दिन हर कोई फूलो की होली खेलता है।
