Phulera Dooj 2023 Muhurat, Puja Vidhi: फुलेरा दूज पर किस शुभ मुहूर्त में कैसे करें राधा-कृष्ण की पूजा, जानिए

  • Edited by: लवीना शर्मा
  • Updated Feb 21, 2023, 06:25 AM IST

Phulera Dooj 2023: फुलेरा दूज इस साल 21 फरवरी को मनाई जाएगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार फुलेरा दूज पर किया गया हर कार्य सफल होता है।

Phulera Dooj 2023 Muhurat: हिंदू धर्म में फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज का त्योहार मनाया जाता है। यह दिन दिन राधा कृष्ण के प्यार का प्रतीक है। ब्रज में इस दिन फूल की होली खेली जाती है। फुलेरा दूज का त्योहार 21 फरवरी मंगलवार को मनाया जाएगा। मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन राधा कृष्ण का विवाह हुआ था। यह दिन बहुत शुभ होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज पर किया गया हर कार्य सफल माना जाता है यह दिन जबकि राधा कृष्ण के प्रेम का दिन है इसलिए इस दिन विवाह आदि मंगल कार्य करना बहुत अच्छा होता है। जो वैवाहिक जोड़ा फुलेरा दूज पर राधा कृष्ण की सच्चे मन से पूजा करता है उसे जीवन भर अपने साथी का साथ मिलता है। साथ ही अगर किसी के विवाह में देरी हो रही है या प्रेम विवाह में अड़चन आ रही हैं तो फुलेरा दूज पर राधा कृष्ण की विशेष पूजा के साथ कुछ उपाय करने चाहिए। /यहां आप जानेंगे फुलेरा दूज की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और उपाय।

phulera dooj 2023

राधा-कृष्ण के प्यार का प्रतीक है फुलेरा दूज, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

फुलेरा दूज 2023 मुहूर्त (Phulera Dooj 2023 Date And Muhurat)

हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज मनाई जाती है। इस बार फुलेरा दूज 21 फरवरी 2023 मंगलवार को पड़ रही है।

End of Feed