Falgun month 2025 Date: जान‍िए कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना, जानिए इससे जुड़ी मान्यता और महत्व

Falgun or Phalgun month 2025 Date (फाल्गुन माह 2025 डेट): विक्रम संवत के पंचांग के अनुसार फाल्गुन माह हिंदू वर्ष का अंतिम मास होता है। इस माह के खत्म होने पर नया हिंदू वर्ष प्रारंभ होता है। मान्यताओं के अनुसार ये माह बेहद ही खास होता है क्योंकि इसमें कई विशेष त्योहार आते हैं। यहां जानें फाल्गुन माह 2025 कब से शुरू होगा और क्‍या है फागुन के महीने का महत्‍व।

Falgun month 2025 (फाल्गुन माह 2025 डेट): माघ महीने के बाद से फाल्गुन माह शुरू होता है। हिंदू कैलंडर के इस 12वें महीने का धार्मिक और पौराणिक रूप से बहुत महत्व है क्योंकि इस माह में महाशिवरात्रि और होली जैसे कई मुख्य त्योहार आते हैं जिन्हें धूम-धाम से पूरे भारत देश में मनाया जाता है। इस महीने में शुभ मुहूर्त देखकर कई धार्मिक और मांगलिक कार्य और अनुष्ठान किए जाते हैं जैसे कि विवाह, मुंडन और गृह प्रवेश। फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना अत्यंत ही शुभ माना जाता है साथ ही इस माह में दान-पुण्य करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस माह को आनंद, सुख, हर्ष और उल्लास का महीना माना जाता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि आखिर कब से ये महीना शुरू हो रहा है।

Falgun Maah 2025 Start Date, फागुन महीना 2025 कब से है

फागुन महीना 2025 कब से है

Falgun (Phalgun) month 2025 Start Date (फाल्गुन माह 2025 कब लगेगा)

पंचांग के अनुसार, फागुन या फाल्‍गुन के महीने की शुरूआत कृष्ण, प्रतिपदा तिथि से होगी। कैलेंडर के अनुसार, फागुन मास 2025 13 फरवरी, दिन गुरुवार से लगेगा। इसका समापन 14 मार्च, दिन शुक्रवार को होगा। यह तिथि‍ शुक्ल पूर्णिमा की रहेगी।

End of Feed