पीरियड में सकट चौथ का व्रत कैसे रखें? जानें मासिक धर्म में सकट चौथ की पूजा करने के नियम

Period Me Sakat Chauth Ka Vrat Kaise Kare: पीरियड्स के दौरान कोई भी व्रत-पूजा करने से मना किया जाता है। लेकिन जिन महिलाओं के बच्चे होते हैं, वो सकट चौथ की पूजा कैसे छोड़ सकती हैं। ऐसे में यहां हम आपको मासिक धर्म के दौरान सकट चौथ का व्रत और पूजा कैसे करें, ये बताएंगे।

Period Me Sakat Chauth Ka Vrat Kaise Kare: आज गणपति जी को समर्पित सकट चौथ का व्रत है और ये व्रत हर महिला जिनके बच्चे हैं, वो करती ही हैं। वहीं, संतान सुख के लिए भी इस व्रत को किया जाता है। लेकिन बात तब अटकती है, जब इस दौरान पीरियड आ जाए। मासिक धर्म में पूजा-पाठ की मनाही होती है तो ऐसे में सकट चौथ का व्रत और पूजा आपको कैसे करना है, ये हम यहां बता रहे हैं।

period me sakat chauth ka vrat kaise kare

पीरियड्स में कैसे करें सकट चौथ का व्रत (pc: canva)

पीरियड्स में कैसे करें सकट चौथ का व्रत?

शास्त्रों अनुसार पीरियड्स के दौरान भी सकट चौथ का व्रत रखा जा सकता है। बस इस समय आपको पूजा के सामान को हाथ नहीं लगाना है। आप इस स्थिति में सकट चौथ की पूजा करने के लिए घर की किसी और महिला की सहायता ले सकती हैं। आप पूजा के स्थान से थोड़ा दूर बैठकर करवा चौथ की व्रत कथा सुन सकती हैं। साथ ही मन ही मन ईश्वर की अराधना करती रहें और बच्चे के कुशलता की प्रार्थना करती रहें। वहीं जब चांद निकल जाए तो उसे अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल लें।

End of Feed