Paush Purnima 2025 Puja Vidhi: पौष पूर्णिमा के दिन किसकी पूजा होती है, जानिए स्टेप बाय स्टेप पूरी पूजा विधि और चंद्रोदय समय

Paush Purnima 2025 Puja Vidhi, Chandrodaya Samay: पौष पूर्णिमा एक अति महत्वपूर्ण दिन है। जिस दिन स्नान और दान का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, सूर्य देव और चंद्र देव की पूजा की जाती है। जानिए पौष पूर्णिमा की पूजा विधि और मुहूर्त।

Paush Purnima 2025 Puja Vidhi, Chandrodaya Samay: इस साल पौष पूर्णिमा व्रत 13 जनवरी को रखा जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस पूर्णिमा के दिन दान, स्नान और सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व होता है। इस दिन नदियों में स्नान करने और सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। चूंकि पौष सूर्य का महीना माना जाता है और वहीं पूर्णिमा चंद्रमा की तिथि होती है। अत: एक पौष पूर्णिमा तिथि ही ऐसी होती है जिस दिन सूर्य और चंद्रमा का अद्भुत संगम होता है। ऐसे में इस दिन सूर्य और चंद्रमा की पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं।

पौष पूर्णिमा व्रत 2025 (Paush Purnima Vrat 2025)

पौष पूर्णिमा व्रत 13 जनवरी 2025 को रखा जाएगा। ये तिथि 13 जनवरी की सुबह 5 बजकर 5 मिनट से 14 जनवरी की सुबह 3 बजकर 59 मिनट तक रहेगी।

End of Feed