अध्यात्म

Paush Purnima Vrat 2024 : जानिए कब है जनवरी की पूर्णिमा तिथि, क्या है इसका महत्व

Paush Purnima Vrat 2024: शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है। पौष पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान और दान किया जाता है। आइए जानते हैं साल 2024 के जनवरी महीने की पूर्णिमा तिथि कब है और इसके महत्व के बारे में।

Image

paush Purnima 2024

Paush Purnima Vrat 2024 : सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का बहुत महत्व है। साल में पूरे 12 पूर्णिमा तिथि पड़ती है। हर पूर्णिमा का अपना एक विशेष महत्व है। पौष महीने का आरंभ हो चुका है। इस महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा को पौष पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। पौष पूर्णिमा को मोक्ष प्रदान करने वाली पूर्णिमा माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि पौष पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से पूरे महीने पूजा, पाठ और तपस्या करने के समान फल मिलता है। देवी लक्ष्मी पूरे वर्ष अपनी कृपा बरसाती हैं। आइए जानते हैं 2024 में पौष पूर्णिमा की तिथि, शुभ मुहूर्त और स्नान-तर्पण के महत्व के बारे में।

Paush Purnima Vrat Date 2024 (पौष पूर्णिमा डेट 2024)

नए साल में 25 जनवरी 2024, गुरुवार को पौष पूर्णिमा मनाई जाएगी, जो 2024 की पहली पूर्णिमा है। इस दिन प्रयागराज में माघ मेले का दूसरा स्नान किया जाएगा।

पौष पूर्णिमा शुभ मुहूर्त 2024 ( Paush Purnima Shubh Muhurat 2024)

पंचांग के अनुसार पौष पूर्णिमा तिथि 24 जनवरी 2024 को रात 9 बजकर 49 मिनट पर शुरू होगी। इसके अगले दिन यानी कि पौष पूर्णिमा समाप्त होती है। 25 जनवरी 2024 रात 11:23 बजे। पौष पूर्णिमा के दिन घर में सत्यनारायण की कथा कही जाती है।

स्नान-दान मुहूर्त – 05:26 – 06:20

सत्यनारायण पूजा - 11:13 - 12:33

चंद्रोदय का समय 17:29 बजे है

लक्ष्मी जी सेवा- 12:07- 13:00 बजे से देर रात तक।

पौष पूर्णिमा महत्व ( Paush Purnima Importance)

पौष का महीना सूर्य देव का महीना है और पूर्णिमा इस महीने की तिथि है। ऐसे में सूर्य और चंद्रमा की यह युति मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूरी करती है और जीवन में आने वाली बाधाओं को दूर करती है। ऐसा माना जाता है कि पूर्णिमा की रात देवी लक्ष्मी पृथ्वी पर आती हैं और अपने भक्तों को सुख, समृद्धि और धन का आशीर्वाद देती हैं। इस दिन घर में भगवान विष्णु, लक्ष्मी और शिव की पूजा करेंगे तो शुभ फल मिलेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article