Paush Purnima 2025 Date: साल 2025 में पौष पूर्णिमा कब है? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

Paush Purnima 2025 Date: पूर्णिमा तिथि का हिंदू धर्म में खास महत्व है। ये तिथि गंगा स्नान और दान के लिए उत्तम होती है। हर मास की पूर्णिमा तिथि विशेष होती है। आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा कब है।

Paush Purnima 2025 Date: सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि को बहुत ही विशेष माना गया है। ये तिथि हर महीने में आती है। पूर्णिमा तिथि के दिन गंगा स्नान और दान करना शुभ माना जाता है। पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। इस दिन माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक पर मां लक्ष्मी की कृपा सदा बनी रहती है। पौष पूर्णिमा पर काशी, प्रयागराज और हरिद्वार में स्नान करना भी शुभ माना जाता है। पूर्णिमा तिथि पर चंद्रमा 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है. इस दिन चंद्रमा की पूजा करने से लाभकारी होता है। आइए जानते हैं कि पौष पूर्णिमा कब है।

Paush Purnima 2025 Date (पौष पूर्णिमा डेट 2025)

हिंदू पंचांग के अनुसार साल 2025 में पौष पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को सुबह 05 बजकर 03 मिनट पर होगी और इसका समापन 14 जनवरी 2025 को सुबह 03 बजकर 56 मिनट पर होगा। ऐसे में पौष पूर्णिमा का व्रत 13 जनवरी 2025 को रखा जाएगा।

End of Feed