Paush Month Fetival List 2024: इस दिन से होगी पौष मास की शुरुआत, यहां जानें सफला एकादशी से लेकर मकर संक्रांति के सही डेट

पौष मास फेस्टिवल लिस्ट 2024 (Paush Month Festival List 2024): पौष का महीना भगवान सूर्य देव को समर्पित है। इस महीने में पितरों की मुक्ति के लिए पिंडदान भी किया जाता है। इस महीने में मकर संकांति और संकष्टी चतुर्थी जैसे कई व्रत आते हैं। यहां देखें पौष मास में पड़ने वाले व्रत, त्योहार की लिस्ट।

पौष मास फेस्टिवल लिस्ट 2024 (Paush Month Festival List 2024): मार्गशीर्ष महीने के बाद पौष मास की शुरुआत होती है। यह महीना सूर्य उपासना और पितरों की पूजा के लिए सबसे उत्तम महीना माना गया है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि इस महीने में सूर्य देव का खास प्रभाव होता है। इस महीने में सूर्य उपासना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस साल पौष मास की शुरुआत 27 दिसंबर से हो रही है। ये महीना 25 जनवरी तक रहेगा। हिंदी कैलेंडर का ये 10 वां महीना होता है। इस महीने में सफला एकादशी और मकर संक्रांति जैसे कई व्रत, त्योहार पड़ते हैं।

Paush Month Vrat List

Paush Month Fetival List 2024 (पौष मास की लिस्ट 2024)

27 दिसंबर 2023पौष माह की शुरुआत
30 दिसंबर 2023अखुरथ संकष्टी चतुर्थी
4 जनवरी 2024कालाष्टमी
7 जनवरी 2024सफला एकादशी व्रत
9 जनवरी 2024मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत
11 जनवरी 2024पौष अमावस्या
14 जनवरी 2024लोहड़ी, विनायक चतुर्थी
15 जनवरी 2024मकर संक्रांति, उत्तरायण, पौंगल
17 जनवरी 2024गुरु गोबिंद सिंह जयंती
18 जनवरी 2024मासिक दुर्गाष्टमी
21 जनवरी 2024रोहिणी व्रत, पुत्रदा एकादशी, तैलंग स्वामी जयंती
22 जनवरी 2024कूर्म द्वादशी
23 जनवरी 2024प्रदोष व्रत
25 जनवरी 2024पौष पूर्णिमा व्रत

पौष मास महत्व ( Paush Month Importance)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, पौष माह में सूर्य देव, विष्णु और अपने पितरों की पूजा करने से धन, समृद्धि और स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। साथ ही आपको लंबी उम्र के फायदों का भी लाभ मिलता है। इस महीने में पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान, तर्पण और श्राद्ध जैसे कर्म करना भी शुभ माना जाता है।

End of Feed