पौष मास फेस्टिवल लिस्ट 2024 (Paush Month Festival List 2024): मार्गशीर्ष महीने के बाद पौष मास की शुरुआत होती है। यह महीना सूर्य उपासना और पितरों की पूजा के लिए सबसे उत्तम महीना माना गया है। शास्त्रों में ऐसा वर्णित है कि इस महीने में सूर्य देव का खास प्रभाव होता है। इस महीने में सूर्य उपासना करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति होती है। इस साल पौष मास की शुरुआत 27 दिसंबर से हो रही है। ये महीना 25 जनवरी तक रहेगा। हिंदी कैलेंडर का ये 10 वां महीना होता है। इस महीने में सफला एकादशी और मकर संक्रांति जैसे कई व्रत, त्योहार पड़ते हैं।
Paush Month Fetival List 2024 (पौष मास की लिस्ट 2024)
| 27 दिसंबर 2023 | पौष माह की शुरुआत |
| 30 दिसंबर 2023 | अखुरथ संकष्टी चतुर्थी |
| 4 जनवरी 2024 | कालाष्टमी |
| 7 जनवरी 2024 | सफला एकादशी व्रत |
| 9 जनवरी 2024 | मासिक शिवरात्रि, प्रदोष व्रत |
| 11 जनवरी 2024 | पौष अमावस्या |
| 14 जनवरी 2024 | लोहड़ी, विनायक चतुर्थी |
| 15 जनवरी 2024 | मकर संक्रांति, उत्तरायण, पौंगल |
| 17 जनवरी 2024 | गुरु गोबिंद सिंह जयंती |
| 18 जनवरी 2024 | मासिक दुर्गाष्टमी |
| 21 जनवरी 2024 | रोहिणी व्रत, पुत्रदा एकादशी, तैलंग स्वामी जयंती |
| 22 जनवरी 2024 | कूर्म द्वादशी |
| 23 जनवरी 2024 | प्रदोष व्रत |
| 25 जनवरी 2024 | पौष पूर्णिमा व्रत |
