Paush Month 2023: कब से होगा पौष मास का आरंभ, यहां जानें डेट और महत्व

Paush Month 2023: मार्गशीर्ष का महीना जल्द ही समाप्त होने वाला है। इसके बाद हिंदी महीने पौष मास की शुरुआत होगी। पौष का महीना धन, यश और सेहत के लिए बहुत उत्तम माना गया है। पितृ पक्ष की तरह ही इस महीने पितरों की पूजा की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं पौष मास की शुरुआत कब से होगी और इसके नियम के बारे में।

Paush Month 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार पौष मास मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अगले दिन से शुरू होता है। ये हिंदी महीने का 10वां महीनाहोता है। पौष का महीना देवताओं और पूर्वजों की पूजा के लिए सबसे अच्छा महीना कहा जाता है। इनकी पूजा करने से घर में खुशहाली आती है और जीवन में मान-सम्मान और समृद्धि आती है। इस महीने ब्रह्मांड में कई बदलाव भी होते हैं। आइए जानते हैं पौष महीने की शुरुआत कब से हो रही है और इसके नियम के बारे में।

Paush Month

पौष मास शुरुआत ( Paush Month 2023)

इस वर्ष, पौष का महीना 27 दिसंबर से शुरू होता है और 25 जनवरी, 2024 को समाप्त होता है। इस महीने को छोटा पितृ पक्ष भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि पितृ पक्ष की तरह इस महीने में भी पितरों की विशेष पूजा की जाती है। पिंड दान, तर्पण और श्राद्ध। ऐसा करने से परिवार को पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

पौष मास महत्व ( Paush Month Importance)

पौष पूर्णिमा के दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में होता है, इसलिए इसका नाम पौष। पड़ा। हिंदू धर्म में सूर्य को मुख्य देवता माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार पौष माह में सूर्य के भग रूप की पूजा करनी चाहिए। शास्त्रों में धन, धर्म, यश, ऐश्वर्य, ज्ञान और निषेध को भग कहा गया है और जिनके पास ये हैं उन्हें देवता माना गया है। शास्त्रों में कहा गया है कि पौष माह में भगवान भास्कर ग्यारह हजार किरणों से तपकर कर ठंड से राहत दिलाते हैं। माना जाता है कि पौष महीने में सूर्य की पूजा करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है और जीवन प्रत्याशा में वृद्धि होती है।

End of Feed