अध्यात्म

Makar Sankranti 2024: कब मनाया जाएगा मकर संक्रांति का त्योहार 14 या 15 जनवरी? यहां जानें सही डेट और महत्व

Makar Sankranti 2024: सनातन धर्म में मकर संक्रांति के त्योहार का बहुत महत्व है। इस दिन पोंगल और उत्तरायण भी मनाया जाता है। मकर संक्रांति की तिथि को लेकर हर बार ही लोगों में दुविधा बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं साल 2024 में मकर संक्रांति का त्योहार कब मनाया जाएगा। यहां देखें सही डेट।

Image

Makar Sankranti 2024

Makar Sankranti 2024 Date: मकर संक्रांति से 2024 में एक बड़े त्योहार की शुरुआत हो रही है। वैसे तो हर साल 12 संक्रांतियां मनाई जाती हैं लेकिन मकर संक्रांति का विशेष महत्व है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इसे उत्तारयण भी कहा जाता है। इस साल मकर संक्रांति की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति है। मकर संक्रांति के दिन पोंगल का पर्व भी मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस बार मकर संक्रांति का पर्व किस दिन मनाया जाएगा।

मकर संक्रांति डेट ( Makar Sankranti 2024 Date)

नए साल में मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024, सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन सूर्य सुबह 2:54 बजे मकर राशि में प्रवेश करता है। मकर संक्रांति को देशभर में उत्तरायण, पोंगल, मकरविलक्कू, माग बिहू जैसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है।

मकर संक्रांति महत्व (Makar Sankranti Importance 2024)

सूर्य उत्तरायण को देवताओं के लिए शुभ समय माना जाता है। इस दिन स्वर्ग के द्वारा खुलती हैं। गीता में कहा गया है कि उत्तरायण और शुक्ल पक्ष की अवधि में शरीर छोड़ने से जीवन और मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिलती है। भीष्म पितामह ने भी अपने प्राणों का त्याग करने के लिए उत्तरायण का इंतजार किया था। शास्त्रों में कहा गया है कि मकर संक्रांति के दिन गंगा स्नान करने से सात जन्मों के पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके अलावा मकर संक्रांति पर तिल, जूते, अनाज, कपड़े, कंबल आदि का दान करने से आपको शनि और सूर्य देव की कृपा प्राप्त होगी। इस दिन आप जो भी दान करेंगे वह सीधे भगवान के पास जाएगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article