अध्यात्म

Paush Month 2023: जल्द ही शुरू होने वाला है पौष का महीना, जानें इसमें क्या करें क्या नहीं

Paush Month Date 2023: पौष का महीना जल्द ही आने वाला है। इस महीने में धार्मिक काम बहुत किये जाते हैं। इस माह में सूर्य देव और पितरों की पूजा करना उत्तम माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि इस मास में सच्चे मन से पूजा पाठ करने से यश,वैभव की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Image

Paush Month Date 2023

Paush Month Date 2023: मार्गशीर्ष पूर्णिमा के अगले दिन से पौष माह की शुरुआत होती है। इस माह में किसी भी प्रकार का शुभ कार्य वर्जित माना जाता है। इस महीने में बहुत सारे धार्मिक काम किये जाते हैं। यह माह सूर्य और पितरों की पूजा के लिए सर्वोत्तम माना गया है। कहा जाता है कि इस महीने में की गई भक्ति से धन और समृद्धि मिलती है। इस बार पौष मास की शुरुआत 27 दिसंबर 2023 बुधवार के दिन से हो रही है। पौष का महीना पितरों की सेवा और पिंडदान के लिए भी उत्तम माना गया है। ऐसे में आइए जानते हैं पौष महीने में क्या करें और क्या ना करें।

पौष महीने में क्या करें ( What To Do In The Month Of Pausha)

  1. पौष माह में सूर्य की पूजा करें।
  2. सूर्य देव मंत्र 'ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ' का 108 बार जाप करें।
  3. प्रतिदिन भगवान सूर्य को जल दें। जल में लाल फूल, चंदन और अक्षत मिलाएं।
  4. इस महीने में भगवान श्री हरि विष्णु की पूजा करने की भी परंपरा है। इसलिए प्रतिदिन श्रद्धापूर्वक विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
  5. इस महीने में लाल रंग अच्छा माना जाता है इसलिए जितना हो सके इस रंग का प्रयोग करें।
  6. इस माह आपको दान-पुण्य का कार्य करना चाहिए।
  7. इस महीने जरूरतमंद लोगों को कंबल और गर्म कपड़ों का दान करें।
  8. इसके अलावा इस महीने में पितरों की मानसिक शांति के लिए तर्पण और पिंडदान करने का भी रिवाज है।

पौष महीने में क्या ना करें (What Not To Do In The Month Of Pausha)

  1. पौष माह में भूलकर भी मांस या शराब का सेवन नहीं करना चाहिए।
  2. बैंगन, मूली, दाल, फूलगोभी, उड़द दाल आदि। इस महीने में खाने से बचना चाहिए।
  3. इस माह चीनी का सेवन नहीं करना चाहिए।
  4. इस माह में सात्विक भोजन करना चाहिए।
  5. पौष माह में कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।
  6. इस माह में कम से कम नमक का प्रयोग करें।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article