Paush Amavasya Daan list 2024: साल 2024 की आखिरी पौष अमावस्या 30 दिसंबर 2024 को पड़ रही है। ये अमावस्या सोमवार के दिन पड़ रही है, इसलिए सोमवती अमावस्या कहलाएगी। पौष अमावस्या के दिन गंगा स्नान और दान पुण्य करना उत्तम माना जाता है। पौष अमावस्या पर पूर्वजों का तर्पण करना और पिंडदान करना भी शुभ होता है। ऐसा करने से जातक को पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सोमवती अमावस्या पर शिव जी की पूजा का भी विधान है। आइए जानें पौष अमावस्या के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
Paush Amavasya Daan list 2024 (पौष अमावस्या दान लिस्ट 2024)
दीपदानपौष अमावस्या के दिन आप रात के समय में दीपदान कर सकते हैं। इस रात्रि के समय में दीपदान करने से यमराज की कृपा प्राप्त होती है और अकाल मृत्यु के भय से भी छुटकारा प्राप्त होता है।
अन्न का दान
अन्न का दान महादान में से एक माना जाता है। आप अपना भंडार सदा भरे रखने के लिए पौष अमावस्या के दिन अन्न का दान कर सकते हैं। आप चाहें तो इस दिन ब्रह्मणों को और जरूरतमंद लोगों को भोजन भी करवा सकते हैं।
सफेद चीज का दान
पौष अमावस्या के दिन आप चावल, दूध और घी का दान कर सकते हैं। इस दिन सफेद चीजों का दान करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आती है। इसके साथ ही प्रेम विवाह के योग बनते हैं।
भूमि का दान
पितरों का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए पौष अमावस्या के दिन भूमि का दान करना शुभ माना जाता है। इसके साथ ही गुरुड़ पुराण के अनुसार इस दिन वस्त्र का दान करना भी उत्तम माना जाता है।
जूते-चप्पल का दान
पौष के समय में ठंड का महीना होता है, इसलिए इस मास में जूते-चप्पल का दान करना अच्छा माना जाता है। इस चीज का दान करने से साधक के जीवन में खुशहाली होती है।
