अध्यात्म

Budhwar Puja Tips In Hindi: बुधवार के दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए ऐसे करें पूजा, हर मनोकामना की होगी पूर्ति

Budhwar Puja Tips In Hindi (बुधवार पूजा विधि हिंदी में): ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुधवार का दिन बहुत शुभ माना गया है क्योंकि इस दिन भगवान गणेश की विशेष पूजा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आज हम आपको बुधवार के दिन की पूजा विधि, पूजा टिप्स, पूजा मंत्र के बारे में बतायेंगे।

Image

Budhwar Puja Tips In Hindi

Budhwar Puja Tips In Hindi (बुधवार पूजा विधि हिंदी में): हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार बुधवार के दिन को भगवान गणेश का दिन बताया गया है।जिस दिन उनकी विधि-विधान से पूजा-अर्चना करना बेहद फलदायी होता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान गणेश को देवताओं में परम-पूज्य माना गया है। हिंदू धर्म में किसी भी पूजा-पाठ, हवन-यज्ञ और मांगलिक कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की अराधना से ही की जाती है। चलिए आपको बताते हैं कि बुधवार के दिन गणपति बप्पा की किस तरह से पूजा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।

Budhwar Puja Tips In Hindi (बुधवार पूजा टिप्स हिंदी में)

बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए आप इन पूजा टिप्स को देख सकते हैं। ऐसा कहा गया है कि इन पूजा विधियों से आपके सभी विघ्न खत्म होंगे और आपको हर काम में सफलता मिलेगी।

  • जीवन में सुख और समृद्धि लाने के लिए आपको भगवान गणेश को घी और गुड़ का भोग लगाना है और उनके मंत्रों का जाप करना है।
  • घर में शांति के लिए और कष्ट-क्लेशों से मुक्त होने के लिए एक खड़ी सुपारी लेकर उसके ऊपर लाल मौली को बांधें और भगवान गणेश के शुभ चरणों में अर्पित करें।
  • माता सरस्वती की तरह ही भगवान गणेश को विद्या का ज्ञाता माना जाता है। यदि आप शिक्षा के क्षेत्र में आगे होना चाहते हैं तो शमी के पेड़ की पत्तियों को भगवान गणेश को चढ़ाएं।
  • यदि आप धन और संपत्ति की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आप भगवान गणेश को मोदक या लड्डू और कुमकुम का भोग लगाएं।

Budhwar Puja Mantra (बुधवार पूजा के मंत्र)

• ॐ गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्

• वक्रतुंड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा

• ॐ गं गणपतये नमः

• ॐ गणेश ऋणं छिन्धि वरेण्यं हुं नमः फट

• ॐ ग्लौम गौरी पुत्र, वक्रतुंड, गणपति गुरु गणेश

• गणपूज्यो वक्रतुंड एकदंष्ट्री त्रियम्बक:

• त्रयीमयायाखिलबुद्धिदात्रे बुद्धिप्रदीपाय सुराधिपाय

• ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये

इन सिद्ध मंत्रों के जाप से मनुष्य को भगवान गणेश की कृपा और आशीर्वाद म‍िलता है साथ ही उसके सभी तरह के रोग, दोष, संकट दूर होते हैं और उसे सुख, समृद्धि, यश और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article