Pashupati Vrat mein kya khana chahiye (पशुपति नाथ व्रत कैसे करते हैं): पशुपति नाथ व्रत को सोमवार को िकया जाता है। इसे लगातार पांच सोमवार तक रखने का विधान है। यानी अगर आप एक बार यह व्रत रखना आरंभ करते हैं तो इसे लगातार पांच सोमवार तक इसे करना चाहिए। यह भगवान शिव जी को समर्पित व्रत है। यह व्रत श्रद्धा के अनुसार पूरे नियमों का पालन करते हुए किया जाता है। अगर आप ये व्रत करते हैं तो इस दौरान खानपान पर भी ध्यान देना चाहिए।
पशुपति नाथ व्रत में क्या खाना चाहिए
पशुपति नाथ व्रत में क्या खाना चाहिए
इस व्रत में सात्विक खाना खाएं। इसे बनाते समय भी पवित्रता का ध्यान रखा जाना चाहिए। देखें आप इस व्रत में क्या खा सकते हैं -
- इस व्रत में फलों का सेवन करें। इसमें केला, नारियल, पपीता जैसे फ्रूट शामिल कर सकते हैं।
- पशुपति नाथ व्रत में दूध और दूध से बनी चीजें ले सकते हैं। इसमें आप छाछ, पनीर आदि भी ले सकते हैं।
- साबूदाना हर व्रत में खाया जाता है। ये इस व्रत में भी खा सकते हैं।
- लौकी, कद्दू जैसी हल्की सब्जियां खा सकते हैं। लेकिन इनको बिना प्याज लहसुन के बनाएं।
- पशुपति नाथ व्रत में सादे नमक की जगह सेंधा नमक लेना चाहिए।
- एनर्जी के लिए ड्राई फ्रूट जैसे काजू, बादाम, किशमिश, मखाना आदि का सेवन करें।
पशुपति नाथ व्रत में क्या खाना वर्जित है
- अगर आप ये व्रत करते हैं तो इस दिन अनाज नहीं खाना चाहिए। इनमें गेहूं, चावल, दालें जैसी चीजें शामिल हैं।
- इस दिन तामसिक भोजन करने से भी परहेज करना चाहिए। इसमें प्याज, लहसुन, मांसाहार, अंडा भी शामिल हैं।
- प्रिजर्वेटिव वाली चीजों के सेवन से बचें। सामान्य नमक ना खाएं।
- चाय-कॉफी को श्रद्धानुसार लिया जा सकता है।
पशुपति नाथ व्रत कैसे करते हैं
यह व्रत पांच लगातार सोमवार को रखा जाता है। बीच में एक व्रत भी मिस नहीं होना चाहिए। सुबह स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें। घर के पूजा स्थान या साफ-सुथरी जगह पर भगवान शिव की प्रतिमा/चित्र स्थापित करें। पास में पूजा की सारी सामग्री जिसमें गंगाजल, बेलपत्र, फूल, धूप, दीप, नैवेद्य, अक्षत, चंदन आदि शामिल हों - को रखें। दिन भर सात्विक दिनचर्या का पालन करें। शाम में आरती करके व्रत का पारण करें।
