अध्यात्म

Papmochani Ekadashi Upay 2024: पापमोचिनी एकादशी के दिन करें ये खास उपाय, सभी पापों से मिलेगा छुटकारा

Papmochani Ekadashi Upay 2024: पापमोचिनी एकादशी को पापों का नाश करने वाली एकादशी माना जाता है। इस दिन का व्रत करने से साधक को हर प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। इस दिन कुछ उपायों को करना बहुत लाभकारी होता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन किन उपायों को करना चाहिए।

Image

Papmochani Ekadashi Upay 2024

Papmochani Ekadashi Upay 2024: शास्त्रों में पापमोचिनी एकादशी के व्रत का खास महत्व है। ये दिन भगवान विष्णु की पूजा के लिए समर्पित होता है। पापमोचिनी एकादशी का व्रत करने से साधक को पाप से छुटकारा मिलता है। पापमोचिनी एकादशी का व्रत हर साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल ये व्रत 5 अप्रैल को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन का व्रत रखने से और भगवान विष्णु की पूजा करने से साधक को सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस दिन कुछ उपायों को करना शुभ होता है। पापमोचिनी एकादशी के दिन इन उपायों को करना चाहिए।

Papmochani Ekadashi Upay 2024 (पापमोचिनी एकादशी उपाय)

दीपक जलाएं

पापमोचिनी एकादशी के दिन साधक को नौ बातियों का दीपक जलाना चाहिए। ध्यान रहे कि दीपक घी में ही जलाएं। उसके बाद माता लक्ष्मी के कनकधारा स्तोत्र और श्री हरि स्तोत्र का पाठ करना अनिर्वाय है। ऐसा करने से साधक को कभी धन की कमी महसूस नहीं होती है।

गेंदा फूल के उपाय

भगवान विष्णु को पीला रंग बहुत ही प्रिय है। इस कारण पापमोचिनी एकादशी के दिन पूजा के समय भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को गेंदा का फूल अर्पित करें। इसके साथ ही तुलसी के पौधे के पास गेंदा फूल लाल कपड़े में बांधकर रख दें। ऐसा करने से घर से सारी आर्थिक समस्या दूर हो जाएगी।

तुलसी के उपाय

पापमोचिनी एकादशी के दिन वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनाए रखने के लिए दोनों पति पत्नि को हाथों पर तुलसी का कलावा बांधना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन आप तुलसी जी को सुहाग का सामान अर्पित कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ेगा।

पापमोचिनी एकादशी डेट शुभ मुहूर्त 2024 (Papmochani Ekadashi Date And Shubh Muhurat2024)

इस साल चैत्र महीने की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 4 अप्रैल को शाम 4 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी। वहीं इस तिथि का समापन 5 अप्रैल को दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार इस साल पापमोचिनी एकादशी का व्रत 5 अप्रैल को रखा जाएगा। इस दिन विष्णु पूजा के लिए सुबह 7:41 बजे से लेकर 10 बजकर 49 मिनट तक शुभ समय रहेगा।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article