Papmochani Ekadashi 2024 Date: पापमोचिनी एकादशी की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व

Papmochani Ekadashi 2024 Date: पापमोचनी एकादशी जैसा कि नाम से ही सपष्ट होता है कि ये एकादशी समस्त पापों का नाश करने वाली एकादशी मानी जाती है। जानिए अप्रैल में ये एकादशी कब मनाई जाएगी।

Papmochani Ekadashi 2024 Date: पापमोचिनी एकादशी प्रत्येक वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है। इस साल ये तिथि 5 अप्रैल को पड़ रही है। इस वजह से 2024 में पापमोचिनी एकादशी 5 अप्रैल को मनाई जाएगी। हिंदू धार्मिक मान्यताओं अनुसार पापमोचनी एकादशी व्रत ब्रह्म हत्या, स्वर्ण चोरी, अहिंसा जैसे बड़े पापों से भी मुक्ति दिला देता है। इसलिए इस व्रत का विशेष महत्व माना गया है। इतना ही नहीं इस व्रत को करने से पिछले जन्म तक के पाप भी नष्ट हो जाते हैं। जानिए पापमोचिनी एकादशी की तारीख, मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व।

Papmochani Ekadashi 2024 Date

Papmochani Ekadashi 2024 Date

पापमोचिनी एकादशी 2024 तिथि व मुहूर्त (Papmochani 2024 Date And Time)

पापमोचिनी एकादशी 5 अप्रैल 2024 शुक्रवार को मनाई जाएगी। इस एकादशी तिथि का प्रारंभ 4 अप्रैल की शाम 4 बजकर 14 मिनट पर होगा। तो वहीं इसकी समाप्ति 5 अप्रैल की दोपहर 1 बजकर 28 मिनट पर होगी। इस एकादशी का पारण समय 6 अप्रैल की सुबह 06 बजकर 05 मिनट से 08 बजकर 37 मिनट तक रहेगा।

End of Feed