Papmochani Ekadashi 2023: पापमोचिनी एकादशी की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, व्रत पारण टाइम सबकुछ जानें यहां

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Mar 18, 2023, 06:40 AM IST

Papmochani Ekadashi 2023 Puja Vidhi: व्यक्ति के सभी पापों का नाश करने वाली पापमोचिनी एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस व्रत को करने से व्यक्ति को मोक्ष की भी प्राप्ति हो जाती है। जानिए पापमोचिनी एकादशी की पूजा विधि, मुहूर्त, महत्व और नियम।

Papmochani Ekadashi 2023 Puja Vidhi: पापमोचिनी एकादशी का मतलब है सभी पापों का नाश करने वाली एकादशी। ये एकादशी चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को पड़ती है। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति व्रत रख विधि विधान भगवान विष्णु की पूजा करता है उसे उसके सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस बार पापमोचिनी एकादशी व्रत 18 मार्च को रखा जाएगा। जानिए इस एकादशी की पूजा विधि और मुहूर्त।

ekadashi puja vidhi

पापमोचिनी एकादशी 2023 पूजा विधि और मुहूर्त

धार्मिक मान्याताओं अनुसार इस एकादशी पर भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करने से व्यक्ति को ब्रह्म हत्या, स्वर्ण चोरी, मदिरापान, अहिंसा जैसे बड़े पापों से भी छुटकारा मिल जाता है। इतना ही नहीं इस एकादशी के प्रभाव से व्यक्ति को उसके जन्म जन्मांतर के पाप से भी मुक्ति मिल जाती है।

End of Feed