Papankusha Ekadashi 2024 Shubh Muhurat: इस दिन रखा जाएगा पापांकुशा एकादशी का व्रत, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Papankusha Ekadashi 2024 Shubh Muhurat: अक्तूबर महीने में पापांकुशा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। ऐसे में आइए जानते हैं ये व्रत कब रखा जाएगा और इसकी पूजा विधि, शुभ मुहूर्त के बारे में।

Papankusha Ekadashi 2024 Shubh Muhurat: एकादशी का व्रत हर महीने में रखा जाता है। ये व्रत हर मास में दो बार आता है। पापांकुशा एकादशी का व्रत अक्तूबर मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। एकादशी का व्रत सारे व्रतों में से सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा की जाती है। पापांकुशा एकादशी का व्रत करने से साधक की सारी मनोकामना की पूर्ति होती है। इसके साथ ही पापों से भी छुटकारा मिल जाता है। ऐसे में आइए जानें अक्तूबर में पापांकुशा का व्रत कब है और शुभ मुहूर्त के बारे में।

Papankusha Ekadashi 2024 Date (पापांकुशा एकादशी डेट 2024)

पापांकुशा का व्रत आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल इस एकादशी तिथि शुरुआत 13 अक्तूबर को सुबह 9 बजकर 8 मिनट पर होगी। वहीं इस तिथि का समापन 14 अक्तूबर को सुबह 6 बजकर 41 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार पापंकुशा एकादशी का व्रत 13 अक्तूबर 2024 को रखा जाएगा।

End of Feed