अध्यात्म

Navratri 2025 List: साल 2024 में कब- कब मनाई जाएगी नवरात्रि, यहां देखें नवरात्रि का कैलेंडर

Navratri 2025 List: नवरात्रि का पर्व साल में चार बार मनाया जाता है। जिसमें से दो नवरात्रि गुप्त और दो प्रत्यक्ष तरीके से मनाई जाती है। ऐसे में आइए यहां देखें साल 2025 का नवरात्रि का कैलेंडर।

Image

Navratri 2025 List

Navratri 2025 List: हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्योहार का बहुत ही खास महत्व है। ये पर्व पूरे देश में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि में मां दुर्गा की उपासना की जाती है। नवरात्रि विशेषतौर पर साल में चार बार मनाया जाता है , लेकिन दो नवरात्रि गुप्त तरीके से मनाई जाती है। चैत्र नवरात्रि और आश्विन मास की नवरात्रि मुख्य तौर पर मनाई जाती है। नवरात्रि का पर्व पूरे नौ दिनों तक चलता है और दशवें दिन इसका समापन होता है। चैत्र नवरात्रि में राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। वहीं आश्विन नवरात्रि की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है। आइए जानते हैं साल 2025 में नवरात्रि कब- कब मनाई जाएगी। यहां देखें कैलेंडर।

Navratri 2025 List (नवरात्रि 2024 लिस्ट)

चैत्र नवरात्रि 2024 कैलेंडर (Chaitra Navratri 2025 Calendar)

  • चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा- मां शैलपुत्री रविवार 30 मार्च 2025
  • चैत्र नवरात्रि द्वितीय - मां ब्रह्मचारिणी सोमवार 31 मार्च 2025
  • चैत्र नवरात्रि तृतीया - मां चंद्रघंटा मंगलवार 01 अप्रैल 2025
  • चैत्र नवरात्रि चतुर्थी - मां कूष्मांडा बुधवार 02 अप्रैल 2025
  • चैत्र नवरात्रि पंचमी - मां स्कंदमाता गुरुवार 03 अप्रैल 2025
  • चैत्र नवरात्रि षष्ठी - मां कात्यायनी शुक्रवार 04 अप्रैल 2025
  • चैत्र नवरात्रि सप्तमी - मां कालरात्रि शनिवार 05 अप्रैल 2025
  • चैत्र नवरात्रि अष्टमी - मां महागौरी रविवार 06 अप्रैल 2025
  • चैत्र नवरात्रि नवमी - मां सिद्धीदात्री सोमवार 01 अप्रैल 2025

Shardiya Navratri 2025 Calendar (शारदीय नवरात्रि कैलेंडर 2024)

  • नवरात्रि प्रथम दिन - मां शैलपुत्री- 22 सितंबर 2025
  • नवरात्रि दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी पूजा- 23 सितंबर 2025
  • नवरात्रि तीसरा दिन- मां चंद्रघण्टा- 24 सितंबर 2025, 25 सितंबर 2025
  • नवरात्रि चौथा दिन- मां कूष्मांडा- 26 सितंबर 2025
  • नवरात्रि का पांचवां दिन- मां स्ंकदमाता - 27 सितंबर 2025
  • नवरात्रि छठा दिन- मां कात्यायनी- 28 सितंबर 2025
  • नवरात्रि सपत्मी दिन - मां कालरात्रि- 29 सितंबर 2025
  • नवरात्रि अष्टमी दिन- मां महागौरी - 30 सितंबर 2025
  • नवरात्रि नवमी दिन- मां सिद्धिदात्री- 1 अक्तूबर 2025
  • नवरात्रि दशमी - मां दुर्गा विसर्जन- 2 अक्तूबर 2025

Magh Gupt Navratri 2025 (माघ गुप्त नवरात्रि 2025)

साल 2025 में माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत 30 जनवरी दिन गुरुवार शुरू होगी और 07 फवरी दिन शुक्रवार को समाप्त होगी। 7 फरवरी के दिन ही गुप्त नवरात्रि के व्रत का पारण किया जाएगा।

आषाढ़ नवरात्रि 2025 (Ashadha Gupta Navratri 2025)

आषाढ़ नवरात्रि साल 2025 में 26 जून 2025 से शुरू होगी और इसका समापन 04 जुलाई 2025 होगा। इस नवरात्रि में गुप्त तरीके से देवी मां की उपासना की जाती है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article