30 May 2025 Panchang: ज्येष्ठ चतुर्थी पर इतनी बजे होगा अमृत काल, शुभ मुहूर्त जान ऐसे करें विष्णु जी का पूजन

30 May 2025 Panchang (आज का पंचांग 30 मई 2025): आज ज्येष्ठ माह चतुर्थी है। भगवान विष्णु जी के साथ - साथ धन व वैभव की देवी माता लक्ष्मी जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। आज माता शारदा जी की उपासना करें। किसी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण करें। वैभव लक्ष्मी व्रत रहें। दिन भर फलाहार रहें। विधिवत नियम पूर्वक व्रत तथा दान पुण्य करने से पूर्व जन्म के पापों का शमन होता है।

30 May 2025 Panchang (आज का पंचांग 30 मई 2025): आज ज्येष्ठ माह चतुर्थी है। आज के दिन भगवान विष्णु तो माता लक्ष्मी के पूजन का महत्व होता है। आज विष्णु जी को तुलसी दल अर्पित करें। ज्येष्ठ माह में जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है । मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। घर की छत पर विहंगों को दाना -पानी दें। गौ शाला जाएं, वहां गौ माता को रोटी, गुड़, चारा ,पालक इत्यादि खिलाने से अखण्ड पुण्य की प्राप्ति होती है। श्री विष्णुसहस्रनाम व श्री सूक्त का पाठ करने से सभी कष्ट समाप्त होते हैं। आज शुक्र के बीज मंत्र का जप करें। एकदम नियम पूर्वक पूजा पाठ करें।आज मीठा , गुड़ , फल व जल का दान - पुण्य अनन्त गुना फ़लदायी होता है। आज व्रत भी रख सकते हैं। बालक, वृद्ध व रोगी व्रत से बचें व केवल पूजा पाठ करें। माता - पिता का आशीर्वाद लें। श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करना बेहतर है। गौ माता को रोटी व गुड़ खिलाएं। मन की निर्मलता व हृदय में भक्ति भाव रखते हुए भगवान विष्णु नाम का संकीर्तन करें। श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करने से भगवान विष्णु जी की अविरल भक्ति प्राप्त होती है। शुक्र प्रेम का कारक ग्रह है। प्रेम में सफलता के लिए गंगा जल में इत्र डालकर भगवान शिवलिंग को अर्पित करें। विवाहित लोग जीवन संगिनी के साथ खुशी खुशी रहकर मन्दिर जाएं व भगवान विष्णु का दर्शन करके उनके विग्रह की 04 परिक्रमा करें। पत्नी को स्वर्ण व हीरे के आभूषण उपहार में दे सकते हैं।

आज का पंचांग 30 मई 2025

पंचांग 30 मई 2025

संवत - विक्रम संवत 2082 माह - ज्येष्ठ, शुक्ल पक्ष

End of Feed