अध्यात्म

पक्षियों को दाना डालते वक्त भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, हो जाएंगे ये बड़े नुकसान

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 29, 2025, 09:04 PM IST

आपने अक्सर लोगों को पक्षियों को दाना डालते देखा होगा। कुछ लोग घर की छत पर ही पक्षियों को दाना डालते हैं, लेकिन सवाल ये है कि ज्योतिष के मुताबिक ये सही है या गलत। चलिए जानते हैं क्या कहता है वास्तु शास्त्र।

Image

Untitled design (1)

पक्षियों को दाना डालना एक पुण्य का कार्य माना जाता है और यह कई संस्कृतियों और परंपराओं में प्रचलित है। पुण्य का काम मानते हुए लोग अक्सर घर की छत पर या फिर रास्ते में पक्षियों के लिए दाना डालते हैं। ऐसा करने से कई लोगों के मन को शांती मिलती है। पक्षियों को दाना डालने वैसे तो नेक काम है लेकिन ज्योतिष के मुताबिक ये सही है या नहीं? क्या छत पर पक्षियों को दाना डालना चाहिए या नहीं। दरअसल, ज्योतिष में छत को राहु से जोड़ा गया है। वहीं पक्षियों का संबंध बुध ग्रह से बताया जाता है। ऐसे में जब हम घर की छत पर पक्षियों के लिए दाना डालते हैं तो राहु और बुध का मेल होता है, जो हर किसी को नहीं धारता है। जिसकी वजह से उन्हें काफी नुकसान हो सकता है। खासतौर उन लोगों के लिए जिनकी कुंडली में ये ग्रह पहले से ही हो। ऐसे में चलिए जानते हैं ज्योतिष एवं वास्तु शास्त्र के मुताबिक क्या हो सकते हैं इसके नुकसान।

क्या हो सकता है असर?

रोजाना छत पर पक्षियों को दाना डालने से गंदगी फैल सकती है। जिसकी वजह से राहु का प्रभाव और बढ़ सकता है।दरअसल राहु का स्वभाव गुप्त और अशांत माना गया है और गंदगी उसका प्रभाव और बढ़ा देती है। इसकी वजह से व्यक्ति को मानसिक तनाव, बेचैनी, उलझन महसूस हो सकती है। साथ ही उन्हें आर्थिक नुकसान भी गो सकता है।

कब होता है नुकसान?

अगर आपकी छत पर पहले से ही काफी गंदगी है और आप वहीं पर पक्षियों को दाना डालते हैं तो ऐसा करने से राहु और शनि का प्रकोप बढ़ सकता है। जिससे जीवन में रुकावटें आ सकता है और स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं हो सकती है।

तो पक्षियो को दाना डालें या नहीं?

पक्षियों को दाना जरूर डालें, लेकिन इसके लिए सही जगह चुनें। आप पक्षियों को पार्क, मंदिर, मोहल्ले के खुले स्थान और साफ सुथरी जगह पर दाना डाल सकते हैं। यहां पक्षियों को भी सुरक्षा मिलती है और आपके जीवन में इसका सकारात्मक असर होता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article