19 August 2023 Ka Panchang In Hindi (Hariyali Teej Puja Muhurat 2023): पंचांग अनुसार 19 अगस्त का दिन महिलाओं के लिए बेहद खास है क्योंकि इस दिन हरियाली तीज (Hariyali Teej 2023) का पर्व मनाया जाएगा। बता दें ये पर्व हर साल श्रावण शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को पड़ता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र के लिए तो कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए व्रत करती हैं। इस व्रत में प्रदोष काल (Pradosh Kaal Time) में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। पंचांग से जानिए हरियाली तीज पूजा का शुभ मुहूर्त (Hariyali Teej Pooja Shubh Muhurat 2023) और 19 अगस्त का पूरा पंचांग (Aaj Ka Panchang)।
हरियाली तीज 2023 मुहूर्त (Hariyali Teej 2023 Muhurat)
| हरियाली तीज 2023 | 19 अगस्त 2023, शनिवार |
| तृतीया तिथि प्रारम्भ | 18 अगस्त 2023, 08:01 PM |
| तृतीया तिथि समाप्त | 19 अगस्त 2023, 10:19 PM |
| सुबह की पूजा का मुहूर्त | सुबह 07 बजकर 14 मिनट से 09 बजकर 08 मिनट तक |
| दोपहर की पूजा का अभिजीत मुहूर्त | 12 बजकर 10 मिनट से शाम 12 बजकर 53 मिनट |
| हरियाली तीज पूजा मुहूर्त 2023 | 06 बजकर 57 मिनट से रात 08 बजकर19 मिनट तक |
हरियाली तीज चौघड़िया मुहूर्त
| दिन का चौघड़िया | रात का चौघड़िया |
| शुभ - उत्तम - 07:36 ए एम से 09:15 ए एम | लाभ - उन्नति - 07:12 पी एम से 08:32 पी एम |
| चर - सामान्य - 12:34 पी एम से 02:13 पी एम | शुभ - उत्तम - 09:53 पी एम से 11:14 पी एम |
| लाभ - उन्नति - 02:13 पी एम से 03:53 पी एम | अमृत - सर्वोत्तम - 03:53 पी एम से 05:32 पी एम |
| अमृत - सर्वोत्तम - 03:53 पी एम से 05:32 पी एम | चर - सामान्य - 12:34 ए एम से 01:55 ए एम, अगस्त 20 |
| शुभ - उत्तम - 07:36 ए एम से 09:15 ए एम |
19 अगस्त 2023 शुभ मुहूर्त (19 August 2023 Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 ए एम से 05:13 ए एम
प्रातः सन्ध्या- 04:52 ए एम से 05:56 ए एम
अभिजित मुहूर्त- 12:07 पी एम से 01:00 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:47 पी एम से 03:40 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:12 पी एम से 07:33 पी एम
सायाह्न सन्ध्या- 07:12 पी एम से 08:16 पी एम
अमृत काल- 05:44 पी एम से 07:32 पी एम
19 अगस्त 2023 राहुकाल और अन्य अशुभ मुहूर्त (19 August 2023 Rahu Kaal Time)
राहुकाल- 09:15 ए एम से 10:55 ए एम
यमगण्ड- 02:13 पी एम से 03:53 पी एम
गुलिक काल- 05:56 ए एम से 07:36 ए एम
विडाल योग- 05:56 ए एम से 01:47 ए एम, अगस्त 20
वर्ज्य- 07:00 ए एम से 08:47 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:56 ए एम से 06:49 ए एम, 06:49 ए एम से 07:42 ए एम
बाण मृत्यु- 03:38 पी एम तक
अग्नि- 03:38 पी एम से पूर्ण रात्रि तक
आज का मुख्य त्योहार हरियाली तीज: हरियाली तीज पर माता पार्वती और शिव जी की पूजा की जाती है। मान्यता है इस व्रत को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां बनी रहती हैं। महिलाएं विशेष तौर पर इस व्रत को अपने पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं। इस दिन हरे रंग के वस्त्र और हरी चूड़िया पहनने का विशेष महत्व माना जाता है।
