Panchang 1 June 2025: जून के पहले दिन के शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्यास्त समय, दिशा शूल और विशेष उपाय सबकुछ यहां जानें

Panchang 1 June 2025: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। इस दिन स्कन्द षष्ठी का त्योहार मनाया जाता है। इसके अलावा आज शुभ रवि योग भी रहेगा। जानिए आज के सभी शुभ मुहूर्त, राहुकाल और विशेष उपाय।

Panchang 1 June 2025: आज ज्येष्ठ माह शुक्ल पक्ष खष्ठी है। दिवस रविवार है। ज्येष्ठ माह रविवार व्रत रहे। भगवान सूर्य जी की पूजा बहुत ही पुण्यदायी होती है। सूर्य उपासना करें। किसी शिव मंदिर परिसर में पीपल, बेल व आम सहित कुछ वृक्षारोपण करें। फलाहार व्रत रहें। आज दान पुण्य करने से पूर्व जन्म के पापों का शमन होता है। जल भरा घड़ा व फलों का दान करना बहुत फलित होता है । मन का निर्मल व सात्विक होना बहुत ही आवश्यक है। पढ़ें आज का पूरा पंचांग।

पंचांग 1 जून 2025

संवत- विक्रम संवत 2082

माह-ज्येष्ठ,शुक्ल पक्ष

तिथि - खष्ठी

पर्व- ज्येष्ठ रवि व्रत

दिवस- रविवार

सूर्योदय- 05:05 am

सूर्यास्त- 7:09 pm

नक्षत्र- आश्लेषा

चन्द्र राशि- कर्क, स्वामी ग्रह -चन्द्रमा

End of Feed