अध्यात्म

बेहद खतरनाक है 31 अक्टूबर से 4 नवंबर तक का समय, भूलकर भी न करें ये काम

October Aur November mai panchak kab se hai: अक्टूबर की समाप्ति के साथ ही पंचक की शुरुआत होने जा रही है। 31 अक्टूबर दिन शुक्रवार की रात से चोर पंचक लगने जा रहा है। इस पंचक को काफी अशुभ माना जाता है। इस कारण इस पंचक के दौरान कुछ कार्यों को करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं कि किन कार्यों को इस दौरान नहीं करना चाहिए?

Image

अक्टूबर और नवंबर में कब से लगेगा पंचक

October Aur November mai panchak kab se hai: 31 अक्टूबर 2025 से पंचक की शुरुआत होने जा रही है। जो करीब 4 नवंबर तक रहने वाले हैं। इस कारण इन दिनों में खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। 31 अक्टूबर को शुक्रवार का दिन है और शुक्रवार के दिन शुरू होने वाले पंचक चोर पंचक कहलाते हैं।

शास्त्रों के अनुसार पंचकों के इन 5 दिनों में शुभ कार्यों के साथ ही कुछ खास करना वर्जित माना जाता है। इनको करने से आपको बड़ी समस्या और नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। मान्यता है कि इस पंचक के दौरान जोखिम भरे कामों को करने से भी बचना चाहिए। पंचक के प्रभाव से दुर्घटना की प्रबल संभावना रहती है।

कब लगते हैं पंचक?

ज्योतिष के अनुसार जब चंद्रमा कुंभ और मीन राशि में गोचर करता है और पांच नक्षत्रों उत्तराभाद्रपद, पूर्वभाद्रपद, शतभिषा, रेवती, धनिष्ठा से होकर गुजरता है। चंद्रमा को एक राशि में ढाई दिन लगते हैं। ऐसे में दो राशि में कुल 5 दिनों का समय लगता है। इस कारण पंचक 5 दिन के होते हैं।

इसके साथ ही पंचक की शुरुआत किस दिन से हो रही है, ये भी काफी मायने रखता है। गुरुवार और शुक्रवार को शुरू होने वाला पंचक चोर पंचक कहलाता है। 31 अक्टूबर को शुरू होने वाला और 4 नवंबर तक चलेगा।

चोर पंचक में न करें ये 5 काम

  • चोर पंचक में विवाह, सगाई, गृह प्रवेश, मुंडन, या अन्य मांगलिक कार्य शुरू नहीं करने चाहिए।
  • नया व्यापार शुरू न करें, बड़े वित्तीय निवेश या संपत्ति खरीदना टालना चाहिए।
  • इस समय के दौरान लंबी या महत्वपूर्ण यात्राओं से बचना चाहिए।
  • घर, भवन, या किसी अन्य संरचना का निर्माण शुरू करना अशुभ माना जाता है।
  • बड़े कॉन्ट्रैक्ट पर हस्ताक्षर करना या महत्वपूर्ण निर्णय लेना टालना चाहिए।

हालांकि, कुछ कार्य जैसे दैनिक पूजा-पाठ, दान और आध्यात्मिक गतिविधियां इस दौरान की जा सकती हैं। यदि कोई आवश्यक कार्य करना हो, तो ज्योतिषी से सलाह लेकर उचित मुहूर्त देखना बेहतर होता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article