Panchak In December 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार 5 नक्षत्र के विशेष संयोग से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है। कहा ये भी जाता है कि अगर पंचक में कोई अशुभ कार्य हो जाए तो वह 5 बार पुन: होता है। ऐसे में उस अशुभ कार्य का निवारण जरूरी करना जरूरी हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में पंचक कब से प्रारंभ हो रहा है।
Panchak In December 2024
दिसंबर में पंचक कब है 2024 (December Mein Panchak Kab Hai 2024)
| दिसंबर पंचक 2024 | तारीख | दिन | समय |
| पंचक आरम्भ | 7 दिसंबर 2024 | शनिवार | 05:07 ए एम बजे |
| पंचक अंत | 11 दिसंबर 2024 | बुधवार | 11:48 ए एम बजे |
पंचक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (Panchak Me Kya Nahi Karna Chahiye)
-पंचक के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।
-पंचक के समय दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना वर्जित माना जाता है।
-यदि आपके घर का निर्माण हो रहा है तो पंचक के समय में घर की छत नहीं बनवानी चाहिए।
-पंचक के दौरान लकड़ी, कण्डा या अन्य प्रकार के ईंधन का भंडारण भी नहीं करना चाहिए।
-इसके अलावा पलंग खरीदना अथवा पलंग बनवाना, बिस्तर खरीदना या बिस्तर का दान करना आदि कार्य भी इस दौरान नहीं करने चाहिए।
(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)
