अध्यात्म

December Panchak 2024: आज से पंचक शुरू, जानिए इस दौरान क्या नहीं करना चाहिए

Panchak In December 2024: दिसंबर 2024 में पंचक कब से लग रहा है? अगर आप भी इस सवाल का जवाब ढूंढ रहे हैं तो बिल्कुल सही जगह पर आए हैं क्योंकि यहां आप जानेंगे दिसंबर में पंचक कब से कब तक रहेगा।

Image

Panchak In December 2024

Panchak In December 2024: वैदिक ज्योतिष अनुसार 5 नक्षत्र के विशेष संयोग से बनने वाले योग को पंचक कहा जाता है। इस दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्य करने से परहेज किया जाता है। कहा ये भी जाता है कि अगर पंचक में कोई अशुभ कार्य हो जाए तो वह 5 बार पुन: होता है। ऐसे में उस अशुभ कार्य का निवारण जरूरी करना जरूरी हो जाता है। चलिए आपको बताते हैं दिसंबर में पंचक कब से प्रारंभ हो रहा है।

दिसंबर में पंचक कब है 2024 (December Mein Panchak Kab Hai 2024)

दिसंबर पंचक 2024तारीखदिनसमय
पंचक आरम्भ7 दिसंबर 2024शनिवार05:07 ए एम बजे
पंचक अंत11 दिसंबर 2024बुधवार11:48 ए एम बजे

पंचक के दौरान क्या नहीं करना चाहिए (Panchak Me Kya Nahi Karna Chahiye)

-पंचक के दौरान किसी भी तरह के शुभ कार्यों को करने से बचना चाहिए।

-पंचक के समय दक्षिण दिशा की ओर यात्रा करना वर्जित माना जाता है।

-यदि आपके घर का निर्माण हो रहा है तो पंचक के समय में घर की छत नहीं बनवानी चाहिए।

-पंचक के दौरान लकड़ी, कण्डा या अन्य प्रकार के ईंधन का भंडारण भी नहीं करना चाहिए।

-इसके अलावा पलंग खरीदना अथवा पलंग बनवाना, बिस्तर खरीदना या बिस्तर का दान करना आदि कार्य भी इस दौरान नहीं करने चाहिए।

(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article