फाल्गुनी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में उमड़ी लाखों श्रद्धालुओं की भीड़, देखें वीडियो

सीकर के खाटू श्याम मंदिर में फाल्गुनी लक्खी मेला चल रहा है जिसका 11 मार्च को समापन हो जाएगा। ऐसे में 10 मार्च को आमलकी एकादशी के दिन मंदिर में श्रद्धालुाओं की भारी भीड़ देखने को मिली।

बाबा श्याम का वार्षिक लक्खी मेला चल रहा है जिसकी शुरुआत 28 फरवरी से हुई थी और इसका समापन 11 मार्च को हो रहा है। आज यानी 10 मार्च को फाल्गुनी एकादशी पर मंदिर में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। आज सत रंगी फूलों सेबाबा श्याम का श्रृंगार किया गया। 125 किलो चांदी से बने रथ पर बैठकर बाबा श्याम ने नगर भ्रमण कर अपने भक्तों को दिव्य दर्शन दिए। बाबा श्याम के मंदिर परिसर से रथयात्रा शुरू हुई और रथयात्रा को छूने के लिए लाखों भक्तों की भीड़ उमड़ी भीड़। भक्तों को किसी तरह की दिक्कत न हो इसके लिए सुरक्षा को लेकर सैकड़ों पुलिसकर्मी मौके पर मुस्तैद रहे।

Khatu Shyam Temple

Khatu Shyam Temple

End of Feed