अध्यात्म

Holi 2025: बांके बिहारी मंदिर में खास अंदाज में खेली गई होली, देखें Video

वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में रंग भरनी एकादशी पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां श्रद्धालुओं ने जमकर होली खेली। मंदिर प्रांगण में भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा।

Image

Banke Bihari Mandir Vrindavan Holi Festival 2025

आज 10 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में होली उत्सव मनाया गया। यहां होली खेलने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। बांके बिहारी जी भगवान कृष्ण का बाल स्वरुप हैं और जिस तरह से एक बच्चे के साथ खेला जाता है उस तरह से ही भक्तों ने बिहारी जी के साथ होली खेली। बांके बिहारी मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर में आने बाले भक्तों पर मंदिर के सेवायत टेसू के फूलों से बने रंग को डालते हैं और भक्त अपने ऊपर इस रंग को बड़े ही भक्ति भाव से डलवाते हैं। इस दौरान मंदिर परिसर लगातार बांके बिहारी जी की जय-जय कार से गूंजता रहता है। देखें बांके बिहारी मंदिर की होली की VIDEO

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article