अध्यात्म

Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyrics in Hindi: एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा के लिए करें इस मंत्र का जप - देखें ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र के लिरिक्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 31, 2023, 08:32 AM IST

Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyrics in Hindi, Vishnu Bhagwan Mantra: आज यानी 31 मई को निर्जला एकादशी का व्रत है। इस दिन दिन श्रीहरि भगवान विष्णु व मां लक्ष्मी की पूजा का विधान है। इस अवसर पर हम आपके लिए भगवान विष्णु के सबसे प्रभावशाली मंत्र लेकर आए हैं। इस मंत्र का जप कर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न कर सकते हैं।

Image

Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyric: ओम नमो भगवते वासुदेवाय लिरिक्स हिंदी में

Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyrics In Hindi, Vishnu Bhagwan Mantra: हर साल ज्येष्ठ माह के एकादशी तिथि को निर्जला एकादशी का पावन पर्व मनाया (Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyrics) जाता है। इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष विधान है। पुराणों में वर्णित कथाओं के अनुसार निर्जला एकादशी सभी एकादशी तिथियों में सर्वश्रेष्ठ है। यह व्रत करने से जातक के जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है तथा मनोवांछित फल की प्राप्ति (Om Namo Bhagavate Vasudevay Meaning) होती है। लेकिन ध्यान रहे बिना भगवान विष्णु के मंत्रों के पूजा को संपूर्ण नहीं माना जाता है। ऐसे में यहां हम आपके लिए भगवान विष्णु के सबसे प्रभावशाली मंत्र ओम नमो भगवते वासुदेवाय की पूरी लिरिक्स लेकर आए हैं। साथ ही आप इस मंत्र का हिंदी अर्थ भी यहां जान सकते हैं।

Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyrics In Hindi: ॐ नमो भगवते वासुदेवाय लिरिक्स

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय वासुदेवाय हरी वासुदेवाय।

पुरषोत्तम हरी वासुदेवाय। सर्वोत्तम हरी वासुदेवाय।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय वासुदेवाय हरी वासुदेवाय।

नटवर नावर वासुदेवाय। सरवर सुख सागर वासुदेवाय।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय वासुदेवाय हरी वासुदेवाय।

मंगलकारी हरी वासुदेवाय। पावनकारी हरी वासुदेवाय।

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय वासुदेवाय हरी वासुदेवाय।

Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyrics: मंत्र का हिंदी में अर्थ

ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र श्रीहरि भगवान विष्णु के सबसे प्रभावशाली मंत्रो में से एक है। यह मंत्र भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को समर्पित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि नारद ने इसे भगवान विष्णु का सर्वोच्च मंत्र बताया है। इस मंत्र को मुक्ति का मंत्र भी कहा जाता है, मोक्ष प्राप्ति के लिए इस मंत्र को एक आध्यात्मिक सूत्र के रूप में जाना जाता है। ओम नमो भगवते वासुदेवाय का अर्थ है, मैं श्रीहरि भगवान विष्णु को नमन करता हूं।

Om Namo Bhagavate Vasudevay Lyrics: भगवान विष्णु के इस मंत्र के जप का लाभ

  1. भगवान विष्णु के इस मंत्र का जप करने से जातक के जीवन में आने वाले सभी कष्टों का निवारण होता है।
  2. पौराणिक ग्रंथों की मानें तो, इस मंत्र का लगातार जप करने से सफलता की प्राप्ति होती है।
  3. इस मंत्रा का जप जातकों के अंदर शुद्ध विचार व ज्ञान की ऊर्जा को बढ़ाता है।
पौराणिक ग्रंथों में भगवान विष्णु के इस मंत्र को सबसे शक्तिशाली बताया गया है। नारद मुनि स्वयं इस मंत्र का जप करते थे। कहा जाता है कि लगातार इस मंत्र का 108 बार जप करने से जातक की की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article