क्या एक दिन पहले के फूल भगवान को चढ़ा सकते हैं, रोज नए फूल चढ़ाना जरूरी है? जानें फूल चढ़ाने के शास्त्रीय नियम

Offering Old Flowers To Lord: क्या भगवान को बासी या एक दिन पहले के फूल चढ़ाना सही माना जाता है? जानिए धर्मशास्त्रों में फूल अर्पित करने के नियम, किन फूलों का दोबारा उपयोग किया जा सकता है।

Offering Old Flowers To Lord: रोज पूजा करने वाले कई लोगों के मन में यह सवाल आता है कि क्या भगवान को हर दिन नए फूल (old flowers in puja) ही चढ़ाने चाहिए या एक दिन पहले के फूल भी अर्पित किए जा सकते हैं। कई बार समय की कमी या फूल न मिलने की वजह से ऐसी स्थिति बन जाती है। ऐसे में लोग सही नियम जानना चाहते हैं। धर्मशास्त्रों में फूलों को केवल पूजा की सामग्री नहीं, बल्कि श्रद्धा और भक्ति का प्रतीक माना गया है। इसलिए फूल चढ़ाने से जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं। हालांकि शास्त्र यह भी कहते हैं कि पूजा में सबसे ज्यादा महत्व सच्ची भावना का होता है। आइए जानते हैं कि इस विषय में धार्मिक मान्यताएं क्या कहती हैं।

Offering Old Flowers To Lord

पूजा में पुराने फूल चढ़ाने के क्या हैं नियम

पूजा में ताजे फूल चढ़ाने की परंपरा क्यों है

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान को हमेशा ताजे, साफ और सुगंध वाले फूल अर्पित करना शुभ माना जाता है। ताजे फूल पवित्रता, सकारात्मकता और नई ऊर्जा का प्रतीक माने जाते हैं। इसलिए पूजा के समय ऐसे फूलों का उपयोग करने की सलाह दी जाती है जो मुरझाए न हों और पूरी तरह ताजे हों।

End of Feed