अध्यात्म

Sawan 2025: सावन के अंतिम सोमवार को शिवलिंग पर चढ़ाएं ये 5 चीजें, सदा बना रहेगा भोले बाबा का आशीर्वाद

Sawan 2025: सावन का सिद्ध महीना चल रहा है, और जो कोई भी जातक इस माह में पूजा पाठ और सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करते हैं। उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। देखें सावन मास के आखिरी सोमवार की पूजा में शिव जी को क्या समर्पित करना शुभ होगा।

Image

Sawan 2025 Puja Ritual (Photo Credit - Istock)

Sawan 2025: सावन का सिद्ध महीना चल रहा है, और इस माह में शिव भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण होती है। विधिपूर्वक सावन मास में भगवान भोलेनाथ के पूजन से घर, परिवार, काम तो मन में भी सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है। सोमवार को भगवान शिव का दिन माना जाता है, और सोमवार के दिन पर भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। आने वाला सोमवार यानि की 4 अगस्त का दिन इस साल के सावन का आखिरी सोमवार होने वाला है। ऐसे में अगर आप भी सावन की सिद्ध पूजा करना चाहते हैं, तो इस सोमवार शिवलिंग पर ये खास 5 चीजें जरूर चढ़ाएं।

सावन के अंतिम सोमवार की पूजा, Sawan Last Monday Puja

बिल्व पत्र

भगवान शिव की पूजा में बिल्व पत्र का विशेष महत्व होता है। भोले बाबा का ये अत्यंत प्रिय भी होता है, सावन की पूजा में आप शिवलिंग पर नियम से 3 या 5 बिल्व पत्र चढ़ाएं। इससे पापों का नाश होता है और जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

धतूरा

धतूरे का फूल और फल दोनों ही शिव जी को अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि, ऐसा करने से नकारात्मक उर्जा दूर होती है और जातकों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

गंगाजल

सावन मास में कांवड़ यात्रा भी होती है, जिसमें गंगा जल या किसी पवित्र नदी का जल शिवलिंग पर चढ़ाने का महत्व होता है। ऐसे में सावन के इस आखिरी सोमवार की पूजा के लिए आपको भी शिवलिंग पर गंगाजल से अभिषेक कर पुण्य की प्राप्ति करनी चाहिए। इससे आत्मिक शुद्धि होती है और कुंडली का दोष भी होता है।

रुद्राक्ष

रुद्राक्ष की माला या एक रुद्राक्ष को भी शिवलिंग पर अर्पित करना काफी शुभ और महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। और जातकों के जीवन में धन-समृद्धि का वास होता है।

कच्चा दूध

भगवान शिव को कच्चे दूध और शहद से अभिषेक करवाने के भी बहुत लाभ बताए गए हैं। संतान सुख से लेकर पारिवारिक शांति के लिए जरूर ही आपको भी सावन के इस आखिरी सोमवार पर मन से भगवान शिव का पूजन करना चाहिए।

इन 5 चीजों को चढ़ाकर सावन का समापन करने से भगवान शिव जीवनभर अपना आशीर्वाद बनाए रखेंगे।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article