Aaj Ka Ank Jyotish, 6 June 2023: आज 06 जून 2023 है। 06 का अंक बहुत ही शुभ है। यह फ़िल्म मीडिया, वैभव ,शिक्षा, ज्ञान व प्रसिद्धि का कारक है। 06 का स्वामीग्रह शुक्र है। 06-06-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा। भाग्य अंक 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। सूर्य गुरु व चन्द्रमा परम मित्र हैं। अंक 06 के मित्र अंक 04, 05 तथा 08 हैं। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य राजनीति, प्रशासन, वैभव, ग्लैमर, प्रबंधन, तांत्रिक ज्ञान, कर्म, धर्म, शिक्षा, आत्मबल व धैर्य का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
Numerology Horoscope 6 June 2023: आज का अंकज्योतिष राशिफल
Numerology Horoscope Today In Hindi
जन्मांक 01 (1, 10, 19 और 28 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय- अंक 01,02 व 09 मित्र हैं। मित्र गुरु व सूर्य प्रगति देंगे। इस अंक का स्वामी सूर्य है। नौकरी में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य आपको नौकरी में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- सूर्य पूजा रोगों को दूर कर सकता है।
शुभ अंक- 02 और 03
जन्मांक 02 (2, 11, 20 और 29 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय- शनि व शुक्र मित्र हैं। नौकरी में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 02 व 01 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
शुभ अंक- 01 और 03
जन्मांक 03 (3, 12, 21 और 30 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय- आज का दिन नौकरी के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए दायित्व के आरम्भ के संकेत हैं। व्यवसाय में बड़ा लाभ संभावित है। स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।
शुभ अंक- 02 और 09
जन्मांक 04 (4, 13, 22 और 31 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय- आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। नौकरी में अंक 03 व 09 के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए हनुमान बाहुक पाठ करें।
शुभ अंक- 05 व 07
जन्मांक 05 (5, 14 और 23 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 02 के व्यक्ति से लाभ मिलेगा। नौकरी में नामांक 01 व 06 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
शुभ अंक- 04 व 06
जन्मांक 06 (6, 15 और 24 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय-आज बिजनेस में लाभ है। अंक 01 के स्वामी सूर्य व अंकस्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको नौकरी में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 06 व 07
जन्मांक 07 (7, 16 और 25 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय- व्यवसाय में इस अंक के स्वामी केतु व भाग्यस्वामी सूर्य सफलता दे सकता है। नौकरी में प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में शुगर के रोगी सावधानी बरतें।
शुभ अंक- 04 व 06
जन्मांक 08 (8, 17 और 26 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय-आज का भाग्य स्वामी सूर्य है। इस अंक का स्वामी शनि है। नौकरी को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि व आज के अंक स्वामी शुक्र व मित्र ग्रह बुध कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं ।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
शुभ अंक- 04 व 07
जन्मांक 09 (9, 18 और 27 बर्थ डेट वाले लोग)
नौकरी व व्यवसाय- अंक 01 व 03 का सहयोग सुखद है। व्यवसाय को सूर्य व मंगल नई दिशा देंगे। नौकरी में आज के अंक स्वामी शुक्र तथा इस अंक के स्वामी मंगल उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य से कष्ट रह सकता है। तिल का दान करते रहें।
शुभ अंक- 01 व 02
