अध्यात्म

Numerology Prediction, 5 July 2023: जन्मांक 4 वालों को करियर में मिलेगी शानदार सफलता, जानिए अपना अंकज्योतिष राशिफल यहां

  • Authored by: सुजीत जी महाराज
  • Updated Jul 4, 2023, 06:00 PM IST

Numerology Prediction, 5 July 2023: जन्मांक 4 वालों को नौकरी में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 01 और 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है। जानिए अपना अंकज्योतिष राशिफल यहां।

Image

Numerology Prediction, 5 July 2023

Numerology Prediction, 5 July 2023: आज 05 जुलाई 2023 है। 05 का अंक प्रसिद्धि, धन, ऐश्वर्य, कर्मयोग व आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक है। यह अंक बहुत ही तेजी से सफलता देता है। यह क्रिएटिविटी का अंक है। 05 का स्वामीग्रह बुध है। बुध मैनेजमेंट स्किल देता है। आज 05-07-2023 का भाग्यांक 01 रहेगा, जिसका स्वामी सूर्य है। बुध शुक्र व शनि परम मित्र हैं। अंक 01 के मित्र अंक 02, 03, तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।

जन्मांक 01

शुभ अंक- 02 व 09

जॉब व व्यवसाय- जॉब में परेशानी व व्यवसाय में प्रगति होगी। भाग्यांक 01 आपको जॉब में पद परिवर्तन दे सकता है।

स्वास्थ्य- स्किन रोग से परेशानी हो सकती है। केतु के द्रव्यों उड़द व लाल वस्त्र का दान करें।

जन्मांक 02

शुभ अंक- 01 व 09

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में कार्यों की अधिकता को लेकर परेशानी रहेगी। जन्मांक 01 व 03 का उच्चधिकारी जॉब में लाभ दे सकता है। जॉब में प्रोग्रेस है।

स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।

जन्मांक 03

शुभ अंक- 01 व 02

जॉब व व्यवसाय-अंक स्वामी गुरु तथा भाग्यस्वामी सूर्य जॉब में कोई बड़ा अवसर दे सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति है।

स्वास्थ्य- नेत्र विकार से कष्ट हो सकता है।

जन्मांक 04

शुभ अंक- 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- भाग्यांक 01 का स्वामी सूर्य है। आईटी, मीडिया, टीचिंग व बैंकिंग फील्ड में जॉब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता मिलेगी। व्यवसाय में नामांक 01 व 09 के व्यक्तियों से शुभ लाभ है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।

जन्मांक 05

शुभ अंक- 04 व 08

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में नामांक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जॉब में उन्नति के संकेत हैं। किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

जन्मांक 06

शुभ अंक- 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज व्यवसाय में सफलता का दिन है। जॉब में भाग्यांक 01 के स्वामी सूर्य व 03 के स्वामी गुरु का सहयोग मिलेगा।

स्वास्थ्य- श्वांस के मरीज सावधानी बरतें।

जन्मांक 07

शुभ अंक- 05 व 06

जॉब व व्यवसाय- जॉब में अपने प्रगति से आप खुश रहेंगे। बिजनेस में सफलता है।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में बीपी के रोगी सावधानी बरतें।

जन्मांक 08

शुभ अंक- 05 व 07

जॉब व व्यवसाय- आज का दिन बिजनेस में विवादों से बचने का है। इस अंक का स्वामी शनि व भाग्यस्वामी सूर्य है। शनि व मित्र ग्रह बुध जॉब में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।

स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।

जन्मांक 09

शुभ अंक- 01 व 03

जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में मङ्गल व सूर्य का सपोर्ट रहेगा। जॉब में नामांक 01 व मित्र अंक 09 के उच्चाधिकारी आपसे खुश रहेंगे। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article