Numerology Horoscope 13 June 2023 In Hindi: आज 13 जून 2023 है। 13 का संयुक्त चन्द्रमा से सम्बद्ध बहुत ही संघर्ष शील लेकिन शुभ है। यह वैभव व प्रसिद्धि का कारक है। यह एकल अंक 04 के जैसा कार्य करेगा। 04 का स्वामी राहु है। 13-06-2023 का भाग्यांक 08 रहेगा। 08 का स्वामी शनि है। शुक्र, शनि व राहु आपस में परम मित्र हैं। अंक 04 के मित्र अंक 05, 06 तथा 08 हैं। भाग्यांक 08 न्याय, मीडिया, ज्ञान, तंत्र, धर्म, आत्मबल का प्रतीक है। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
जन्मांक 01
शुभ अंक- 02 व 03
जॉब व व्यवसाय- सूर्य, चन्द्रमा व मित्र ग्रह गुरु का सपोर्ट है। जॉब में प्रोमोशन व व्यवसाय में उन्नति होगी। नामांक 04 व 08 का व्यक्ति आपको व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से परेशानी हो सकती है।
जन्मांक 02
शुभ अंक- 03 व 09
जॉब व व्यवसाय- जॉब में उन्नति को लेकर प्रसन्नता रहेगी। नामांक 08 व 09 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी।
जन्मांक 03
शुभ अंक- 02 व 09
जॉब व व्यवसाय- गुरु ,चन्द्रमा व मङ्गल का सपोर्ट है। आज का दिन जॉब के लिए प्रगति का है। व्यवसाय में किसी नए उत्तरदायित्व के आरम्भ के संकेत हैं।
स्वास्थ्य- कफ जनित विकार से कष्ट हो सकता है।
जन्मांक 04
शुभ अंक- 05 व 06
जॉब व व्यवसाय- गुरु व चन्द्रमा सपोर्टिंग हैं। आज व्यवसाय में किसी बिजनेस डील को लेकर लाभ होने का संकेत है। जॉब में अंक 07 व 08 नामांक के उच्चाधिकारियों की सहायता से प्रगति संभावित है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में सुधार के लिए उड़द व तिल का दान करें।
जन्मांक 05
शुभ अंक- 04 व 07
जॉब व व्यवसाय- व्यवसाय में भाग्यांक 08 का स्वामीग्रह शनि व मित्र बुध लाभ देंगे। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों का सहयोग है।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य को लेकर खुश रहेंगे।
जन्मांक 06
शुभ अंक- 05 व 07
जॉब व व्यवसाय- आज जॉब में प्रोग्रेस है। भाग्यांक 08 के स्वामी शनि व अंक स्वामी शुक्र का सहयोग उच्चाधिकारियों द्वारा आपको जॉब में प्रोमोशन का अवसर देगा।
स्वास्थ्य- बीपी के मरीज सावधानी बरतें।
जन्मांक 07
शुभ अंक- 05 व 08
जॉब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी शनि व इस अंक का स्वामी केतु है। व्यवसाय में गुरु व केतु कोई नया अनुबंध दे सकता है। जॉब में उच्चाधिकारियों के सहयोग से प्रोमोशन को लेकर आशान्वित रह सकते हैं।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य में साइनस के रोगी सावधानी बरतें।
जन्मांक 08
शुभ अंक- 04 व 07
जॉब व व्यवसाय-आज का भाग्यस्वामी शनि है। इस अंक का स्वामी भी शनि है। व्यवसाय को लेकर कोई बड़ा लाभ हो सकता है। शनि कोई न्यू बिजनेस डील दे सकते हैं। जॉब में अति व्यस्तता रहेगी।
स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
जन्मांक 09
शुभ अंक- 01 व 03
जॉब व व्यवसाय-मङ्गल, शुक्र व शनि सपोर्टिंग हैं। इस अंक के स्वामी मंगल व भाग्यस्वामी शनि व्यवसाय को नई दिशा देंगे। जॉब में नामांक 05 व 08 के उच्चाधिकारियों के सहयोग से पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त कर सकते हैं।
स्वास्थ्य- मङ्गल पेट से सम्बंधित रोग दे सकता है। गुड़ का दान करें।
