Number 2 Numerology 2023: मूलांक 2 वालों को सुनहरी सफलता देगा नया साल, बनेंगे सारे काम

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated Dec 7, 2022, 12:27 PM IST

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: जिन लोगों की जन्म तारीख 2, 11, 20 और 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। मूलांक 2 वाले लोग दिमाग के तेज होते हैं। बिजनेस से ज्यादा नौकरी में सफलता पाते हैं। इस मूलांक के जातकों के लिए नव वर्ष काफी अच्छा रहने वाला है।

Number 2 Numerology 2023 Personality, Business, Career, Marriage, Love Life and Compatibility Predictions in Hindi: अंक ज्योतिष के अनुसार वर्ष 2023 मूलांक 2 वालों के लिए अच्छा रहेगा, लेकिन इस वर्ष में कुछ प्रतिकूल क्षण भी हो सकते हैं। काम का बोझ ज्यादा रहेगा जिस वजह से मानसिक तनाव महसूस होगा। आपको वर्क और लाइफ के बीच संतुलन को मैनेज करने के लिए गुड मैनेजमेंट स्किल अपने अंदर डेवलप करनी होगी। करियर और धन मामलों के लिए नया साल शानदार रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। जानिए मूलांक 2 वालों की करियर से लेकर स्वास्थ्य लाइफ तक कैसा रहेगा नया साल।

numerology number 2 2023

Numerology Number 2 Rashifal 2023: मूलांक 2 राशिफल 2023

मूलांक 2 वालों का करियर राशिफल 2023

करियर के लिहाज से ये साल अच्छा दिखाई दे रहा है। जो लोग विदेश में नौकरी पाना चाहते हैं उनका सपना इस साल पूरा हो सकता है। हालांकि करियर में इस साल छोटे-मोट उतार-चढ़ाव जरूर देखने को मिलेंगे। लेकिन आप हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हुए सफलका प्राप्त करने में सफल रहेंगे। काम का दबाव ज्यादा रहेगा। जिस वजह से आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। नौकरी चाहने वालों के लिए ये साल अच्छा रहेगा। अच्छी नौकरी मिलने के प्रबल आसार हैं।

End of Feed